
मूकनायक/कमलेश लवहात्रै
बिलासपुर/छत्तीसगढ़
महामानव मल्टीपर्पस सोसायटी एवं विशाखा बौद्ध महिला मंडल भिलाई द्वारा दो दिवसीय धम्म संस्कार प्रशिक्षण शिविर सुगत बुद्ध विहार आंबेडकर नगर सुपेला भिलाई में आयोजित किया गया , शिविर का शुभारंभ बौद्ध कल्याण समिति, बुद्ध भूमि कोसा नगर भिलाई के अध्यक्ष आयु.नरेन्द्र शेंडे व विशाखा बौद्ध महिला मंडल भिलाई कि अध्यक्ष विद्या ताई बौद्ध ने किया। त्यौहार व संस्कार पर सभी भिक्षुसंघ ने क्रमशः कौन कौन से संस्कारों पर कौन-कौन से सुत्त पठन किये जाते हैं ये बताया। गया।
डाॅ.पूज्य भदंत जीवक , पूज्य भदंत सारिपुत्त , पूज्य भदंत सम्पजनो , पूज्य भदंत उतमग्गो , पूज्य भदंत सोमानंद महाथेरो (दिल्ली), पूज्य भदंत चंद विमला महाथेरो ( श्रीलंका),पी.आर.उके (भोपाल) ने धम्म प्रशिक्षण दिया। शिविर में आयुष्मति निशा उके का गब्भमंगल संस्कार किया गया। दो दिवसीय धम्म संस्कार प्रशिक्षण शिविर में बालोद, दुर्ग, भिलाई के 32 उपासक उपासिकाये शिविर में शामिल हुये।
धम्म प्रचारकों व बौद्ध भिक्खुओ कि कमी होने से विभिन्न धम्म संस्कार विधिवत रूप से सम्पन्न नहीं हो पाते थे।इसी उद्देश्य को लेकर धम्म संस्कार प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें 24 बच्चों,युवा व महिलाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया व आगामी दो माह तक भंते डॉ.जीवक व भंते सारिपुत्त के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लेते रहेंगे ताकि पूर्ण रूप से बौद्धाचार्य के रूप में प्रशिक्षित हो जायें ।
दो दिवसीय धम्म संस्कार प्रशिक्षण शिविर के समापन पर प्रशिक्षार्थियों को भंते डॉ.जीवक जी, महामानव मल्टीपर्पस सोसायटी के अध्यक्ष आशीष चौहान, विशाखा बौद्ध महिला मंडल भिलाई कि अध्यक्ष विद्या ताई बौद्ध ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम का संचालन इंदू उके ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन नमेश्वरी सोनपिपरे ने किया।

