Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorized‘मन की बात’ कार्यक्रम में भगवान बुद्ध की शिक्षाओं पर प्रधानमंत्री मोदी...

‘मन की बात’ कार्यक्रम में भगवान बुद्ध की शिक्षाओं पर प्रधानमंत्री मोदी के प्रेरक विचार

मूकनायक/ शीतल रामटेके

बिलासपुर छत्तीसगढ़

बिलासपुर। 29 जून 2025 को प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बुद्ध की शिक्षाओं पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा—“भगवान बुद्ध के विचारों में वो शक्ति है, जो देशों, संस्कृतियों और लोगों को एक सूत्र में बाँधती है।”
उन्होंने भारत से वियतनाम तक बुद्ध के पवित्र अवशेषों के ले जाए जाने का उल्लेख करते हुए इसे “राष्ट्रीय उत्सव” का रूप बताया। यह घटना भारत और विश्व के सांस्कृतिक संबंधों की गहराई को दर्शाती है।
“भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को भारत से वियतनाम ले जाया गया था। भारत की यह पहल वियतनाम के लिए राष्ट्रीय उत्सव बन गई।”
प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि— “श्रद्धा की कोई सीमा नहीं होती, लोगों ने वर्षा हो या धूप, बुद्ध के प्रति अपार श्रद्धा प्रकट की।”
साथ ही उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि “मैं आप सभी से भी आग्रह करता हूँ कि अपने राज्य के बौद्ध स्थलों की यात्रा अवश्य करें। यह एक आध्यात्मिक अनुभव होगा और हमारी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का एक सुंदर अवसर भी बनेगा।”
/)कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति//
वार्ड क्रमांक 10 सिरगिट्टी में ‘मन की बात’ कार्यक्रम के सामूहिक श्रवण हेतु विशिष्ट जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से—
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद विजय सिंह मरावी
मनोज दुबे , दुर्गेश यादव , बलराम देवांगन , नरोत्तम श्रीवास , बोदो दास , दिनेश कौशिक , शीतल रामटेके तथा भारतीय जनता पार्टी नगरीकरण मंडल के समस्त कार्यकर्ता,इन सभी ने मिलकर सामूहिक रूप से ‘मन की बात’ को सुना और प्रधानमंत्री के विचारों से प्रेरणा प्राप्त की।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments