Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorized"फूले निःशुल्क पाठशाला" पंचशील बुद्ध विहार में छात्रों ने दी "धरती आभा...

“फूले निःशुल्क पाठशाला” पंचशील बुद्ध विहार में छात्रों ने दी “धरती आभा बिरसा मुंडा” को दी आदरांजलि

बिलासपुर ।धरती आभा बिरसा मुंडा* की शहादत दिवस के अवसर पर फूले निःशुल्क पाठशाला के छात्रों ने उन्हें याद कर उनके संघर्षों को नमन किया गया।
इस अवसर पर ड्राइंग क्लासेस के बच्चों ने अपने चित्रों के माध्यम से बिरसा मुंडा के आंदोलन “उलगुलान”और उनके विचारों को जीवंत किया।
इतिहास हमेशा जाति की चादर में बहुजन और आदिवासियों के द्वारा आजादी की लड़ाई और उसके पीछे के संघर्षों को ढक देता है लेकिन फूले निःशुल्क पाठशाला उसी चादर को हटाने का काम करते हुए सभी महापुरुषों और महिलाओं के संघर्षों को सामने लाने का प्रयास कई वर्षों से करते आ रहा है।

पाठशाला के शिक्षक ने बच्चों को बताया कि बिरसा मुंडा केवल एक क्रांतिकारी नहीं थे, बल्कि जल, जंगल और ज़मीन के स्वाभिमान की आवाज़ थे।
उन्होंने ब्रिटिश हुकूमत की अन्यायपूर्ण नीतियों के साथ-साथ उन जातिवादी जमींदारों के खिलाफ भी संघर्ष किया जो आदिवासियों की ज़मीनों पर कब्जा कर उन्हें शोषण का शिकार बनाते थे।

बच्चों को यह भी बताया गया कि बिरसा मुंडा के संघर्ष के दबाव में आकर ब्रिटिश सरकार ने छोटानागपुर टेनेंसी एक्ट 1908 लागू किया, जिसने आदिवासी इलाकों को विशेष सुरक्षा दी और बाहरी कब्जों को रोका।

फूले निःशुल्क पाठशाला केवल शिक्षा का स्थान नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना और ऐतिहासिक न्याय का मंच है।
यहाँ बच्चों को न केवल अक्षरज्ञान दिया जाता है, बल्कि उन्हें अपने पुरखों के संघर्षों और समाज के प्रति जिम्मेदारी से भी जोड़ा जाता है।

आज का आयोजन केवल एक स्मरण नहीं था — यह एक नई पीढ़ी को संघर्ष की चेतना से जोड़ने का सशक्त प्रयास था।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments