
मूकनायक/दिलीप मैश्राम
बिलासपुर/छत्तीसगढ़
पर्यावरण दिवस (5 जून) से फूले निःशुल्क पाठशाला के छात्रों ने एक अनोखी और जागरूकता से भरी मुहिम की शुरुआत की है “प्लास्टिक दो, सामान लो – पर्यावरण बचाओ”।
यह मुहिम हर रविवार को चलायी जाती है, जिसमें छात्र एक स्टॉल लगाते हैं और लोगों को प्लास्टिक के कम उपयोग के लिए प्रेरित करते हैं।
आज रविवार, दिनांक 22 जून 2025 को भी इस मुहिम के तहत छात्रों ने स्टॉल लगाकर लोगों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया और एक किलो प्लास्टिक के बदले में उन्हें नोटबुक, पौधे और पर्यावरण हितैषी सामग्री प्रदान की गई।
इस अनूठी पहल को लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है, और हर सप्ताह इस मुहिम में भाग लेने वालों की संख्या बढ़ रही है।
छात्र न केवल पर्यावरण की रक्षा कर रहे हैं, बल्कि समाज को एक नई सोच और दिशा भी दे रहे हैं।

