Thursday, February 26, 2026
Homeदेशप्रजापति जिला कुम्हार संघ सतना द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह एवं युवक युति...

प्रजापति जिला कुम्हार संघ सतना द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह एवं युवक युति परिचय सम्मेलन

मूकनायक जिलाब्यूरो चीफ सतना से बद्री विशाल प्रजापति की रिपोर्ट

सोहावल ब्लाक जिला सतना के समस्त प्रजापति समाज के लोगों को सूचित कर रहे हैं कि पूर्व वर्ष की ही तरह इस वर्ष भी 10वीं, 12वी कक्षा 2025में पास किए छात्रों को सम्मानित करने हेतु प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम 29जून 2025 को आयोजित किया जा रहा है।

साथ ही युवक युवती परिचय सम्मेलन का भी सामाजिक आयोजन किया जा रहा है जिसमे शादी के योग्य और इच्छुक युवक युवती अपना बायोडाटा रख सकते हैं।

निवेदन है कि

यह आपका अपना कार्यक्रम है, आपके बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए है, अतः आप अपनी गरिमामई उपस्थित से बच्चों का उत्साहवर्धन करें। ऐसे उत्साह वर्धक कार्यक्रम बच्चों के मनोबल को बढ़ाते हैं, उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं, साथ ही सामाजिक एकता को प्रदर्शित करते हैं, अतः आपकी उपस्थिति सामाजिक एकता को बल देगी। कार्यक्रम में आपका सहयोग अपेक्षित है।

निवेदक प्रजापति कुम्हार संघ सतना

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments