मूकनायक, अजीम खान चिनायटा
राजस्थान, करौली , टोडाभीम
टोडाभीम/मेहंदीपुर बालाजी के गांव पाडली में ईद उल अजहा (बकरीद) का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया। जमाल खान ने बताया कि शनिवार सुबह से ही लोग व बच्चे तैयार हो कर नमाज़ पढ़ने ईदगाह के लिए निकले और सुबह 8:00 बजे मौलाना जकरिया ने नमाज़ अदा कराई ,देश में खुशहाली व अमन चैन की दुआ मांगी। इस अवसर पर जमाल खान, रमजानी खान, पप्पू खान, कमरू खान, राशिद खान, जफरु खान, शौकत खान,असलम खान, जुबेर खान ने एक दूसरे को गले मिलकर मुबारक दी।

