Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedनिगम की मौन स्वीकृति पर अवैध निर्माण की कार्यवाही की शिकायत

निगम की मौन स्वीकृति पर अवैध निर्माण की कार्यवाही की शिकायत

मूकनायक

राजनांदगांव /छत्तीसगढ़

 ममता नगर मित्र चौक के पारा प्रिन्सेस प्लेटिनम कॉलोनी में गार्डन के लिये खाली भूमि पर निगम की आपत्ति के बाद भी अवैध रूप से मंदिर व चबूतरा का निर्माण किया जा रहा है। जिसकी शिकायत माह जनवरी-फरवरी 2025 से की जा रही है। जिसके लिये माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर में रिट याचिका भी लगायी गई है। निगम की ओर मंदिर व चबूतरा निर्माण में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग लगातार किया जा रहा है, समय रहते मंदिर व चबूतरा निर्माण को रोका नहीं। किन्तु माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर पर प्रकरण विचाराधीन होने के कारण निर्माण कार्य को रोके जाने की तक्ती लगा दी गई। बावजूद इसके निर्माण कार्य चोरी-छूपे रात-रात में किया जाकर आये दिन नये नये निर्माण कार्य किये जा रहें है। निगम प्रशासन मौन आखिर क्या कारण है ?

 हाईकोर्ट ने निगम को कार्यवाही करने से तो नहीं रोका है। फिर निगम प्रशासन अवैध निर्माण को क्यूँ नहीं हटा रहा है। जबकि निगम ने मंदिर व चबूतरा निर्माण की अनुमति देने से मना कर दिया जिसकी सूचना दीवार पर भी लगायी गई थी जिसे भी फॉड दिया गया है। फिर भी निगम प्रशासन मौन आखिर क्या कारण है ?

दीपा रामटेके ने कलेक्टर व निगम आयुक्त को लिखित में शिकायत किया है किअवैध निर्माण को तत्काल हटाया जावें तथा जिम्मेदार लोगों पर अवैध निर्माण करने पर विधिक कार्यवाही कर मुझे आवेदिका को 3 दिनों में सूचित करने का कष्ट करें ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments