Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद...

नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद ‘रावण’ ने उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद का दौरा किया

मूकनायक, दुर्गेंद्र सम्राट ब्यूरो चीफ बस्ती/उत्तर प्रदेश

बस्ती। आजाद समाज पार्टी अस्तित्व बचाओ–भाईचारा बनाओ प्रबुद्ध जनसम्मेलन कार्यक्रम मे आजाद समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ‘रावण’ ने रविवार को उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद का दौरा किया। चंद्रशेखर को सुनने और देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग जुटे, खासकर युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिला। अपने संबोधन में चंद्रशेखर आज़ाद ने ऐलान किया कि उनकी पार्टी आने वाले दिनों में प्रदेश के 18 मंडलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी। यह अभियान त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा होगा। सांसद चंद्रशेखर ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार पढ़े-लिखे नौजवानों की बेरोजगारी पर बात नहीं करना चाहती। जनता को असली मुद्दों से भटका कर भ्रमित किया जा रहा है।
उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य की खुले तौर पर प्रशंसा की, वहीं डॉ. रोहणी के आरोपों और बृजभूषण शरण सिंह के बयानों पर भी उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी। मीडिया से दूरी बनाए जाने के आरोपों पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि “मैं हर मुद्दे पर जवाब दे रहा हूं, मीडिया से दूरी की बात निराधार है।” विरोधियों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा जो लोग मुझे घेरने की कोशिश कर रहे हैं वे आने वाले समय में जान जाएंगे कि असल में ‘घेरना’ किसे कहते हैं।

महिलाओं के सम्मान से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि यह तय होना चाहिए कि लड़ाई सड़क पर लड़ी जाए या कोर्ट में।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments