
अत्यंत दुखद समाचार, बालाघाट (म.प्र.)जिले के कर्तव्य निष्ठ, निष्ठावान, समर्पित, सामाजिक कार्यकर्ता, संस्कार कर्ता एवं सरल, सहज, मिलनसार,मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी , हम सबके सहयोगी, सामाजिक चिंतक, जुझारू कार्यकर्ता, बालाघाट जिला बौध्द संघ व आल इंडिया समता सैनिक दल के अनुशासित पदाधिकारी सम्मानीय आयुष्मान धन्नालाल मेश्राम हमारे बीच नहीं रहे, उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है, उनकी कमी हमेशा महसूस होगी। धम्म व समाज में आपकाअविस्मरणीय योगदान रहा है । हाल में ही बालाघाट जिला बौध्द संघ द्वारा आपको धम्मदूत सम्मान से नवाजा गया था। उत्कृष्ट, सामाजिक व धम्म कार्यों के लिए विभिन्न सम्मानों से आप सम्मानित हुए हैं । पारिवारिक आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद भी आप संगठनों के सभा सम्मेलनों, बैठकों तथा विभिन्न कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति दर्ज कर अपने विचारों से समाज को लाभान्वित करते रहे हैं । ऐसे ही अनेक कार्यक्रमों में मुझे आपका सानिध्य, सहयोग व मुलाकाते होती थी। आपके विचारों व चिंतन से प्रभावित आपके निधन की दुखदाई खबर से हम स्तब्ध भावविभोर आपको अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, तथागत की करूणा, उनकी मंगलमैत्री व त्रिरत्न के प्रभाव से निर्वाण की शांति प्रदान हो तथा शोकाकुल मेश्राम परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान हो । “संस्कार अनित्य होते हैं , उत्पन्न होना और नष्ट होना प्रकृति का स्वभाव होता है “और यही सत्य है, सत्य को स्वीकार करते हुए उनके अधूरे कार्यों को पूरा करना ही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी, साधू साधू साधू।
प्रेषक-एस.आर.उके दमोह(बिरसा) बा.जि.बौध्द संघ एवं आल इंडिया समता सैनिक दल बालाघाट की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि शत-शत वंदन

