Thursday, February 26, 2026
Homeअलवरदि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया (दक्षिण) की करौली जिला कार्यकारिणी गठित

दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया (दक्षिण) की करौली जिला कार्यकारिणी गठित

मूकनायक से रिपोर्टर सतीश कुमार बौद्ध अलवर राजस्थान

सुमेध बौद्ध को बनाया गया जिला अध्यक्ष

कार्यक्रम में मौजूद अतिथिगण

मूकनायक, 09 जून। दि बुद्धिष्ट सोसायटी आफ़ इंडिया राष्ट्रीय संरक्षिका महापोसिका मीराताई यशवंत अम्बेडकर एवं राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आद. एड.डा भीमराव यशवंतराव अम्बेडकर के दिशा निर्देशन में प्रदेश शाखा राजस्थान (दक्षिण) प्रदेश के सानिध्य में प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग आज प्रदेश अध्यक्ष बौद्धाचार्य पूरणमल बौद्ध की अध्यक्षता में दिनांक 8 जून रविवार को गौतम नगर कालोनी के बुद्ध विहार करौली में रखी गई।

जिसका मंगलारंभ तथागत बुद्ध के छायाचित्र के सामने मोमबत्ती जलाकर बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर प्रदेश अध्यक्ष बौद्धाचार्य पूरणमल बौद्ध द्वारा किया गया। इसके बाद पूर्व प्रदेशाध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद बौद्ध ने मोमबत्ती जलाकर पुष्प अर्पित किए करोली से महिला विद्या जी द्वारा मोमबत्ती जलाकर पुष्प अर्पित किए मा दोलत राम जी जिला अध्यक्ष बसपा,मा गोपी बौद्ध प्रदेशसचिव,मा रामधन बौद्ध प्रदेश आडिटर,मा रामचरण बौद्ध प्रदेश महामंत्री,मा विमलेश बौद्ध प्रदेश उपाध्यक्ष,मा जमना बौद्ध प्रदेश कार्यालय सचिव,मा मांगीलाल बौद्ध,मा मोहरसिंह बौद्ध ,मा दिनेश बौद्ध,मा बदन सिंह,मा सुमेध बौद्ध अध्यक्ष करौली,मा मुख्तार सिंह गोविंद चौधरी, मा लाल पत बौद्ध, मा भंवर बौद्ध मा एड देवीसिंह बौद्ध सुमेर बौद्ध,आदि पुरुष एवं महिलाओं ने तथागत बुद्ध और बोधिसत्व बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के छायाचित्रो पर पुष्प अर्पित किए एवं सभी उपस्थित लोगों द्वारा भिक्षु संघ से धम्म याचना की गई तत्पश्चात भिक्षु संघ ने सामुहिक त्रिशरण पंचशील देकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। मंच संचालन मा अमृतलाल जी छाबड़ा द्वारा किया गया जिन्होंने बहुत सुंदर तरीके से मंच संचालन किया, कार्यक्रम की शुरुआत मांगीलाल बौद्ध द्वारा की गई जिन्होंने अपने विचारों से धम्म को कैसे आगे बढ़ाया जाए अच्छी तरह से लोगों के बीच रखा, जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने बारी-बारी से अपने विचार रखे तत्पश्चात जिला अध्यक्ष का चुनाव सभी उपस्थित जनसमुदाय करौली के माध्यम से किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए सुमेर बौद्ध द्वारा मा सुमेध बौद्ध का नाम रखा गया जिसे सभी जनसमुदाय द्वारा मान्यता दी गई प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें इस पद के लिए नियुक्ती की घोषणा की एवं प्रदेश अध्यक्ष ने जनसमुदाय के सामने जिलाध्यक्ष को निर्देशित किया कि तुरंत कार्यकारिणी बना कर प्रदेश कार्यालय भिजवा कर धम्म क्रांति को गति प्रदान करने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जाए एवं जिले में विशाल धम्म दिक्षा कार्यक्रम एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम करवाने का काम करें। प्रदेश कार्यकारिणी 24 घंटे आपने साथ है। प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष पर्यटन को धम्म के विपरित एवं बीएसआई के बायलाज के विपरित कार्य करने की वजह से पदमुक्त करने का निर्णय लिया गया जिसमें सभी कार्यकारिणी के लोगों ने अपनी बात प्रदेश अध्यक्ष के सामने रखी जिसे प्रदेश अध्यक्ष ने स्वीकार किया गया। और सभी को निर्देशित किया गया सभी कार्यकारिणी के लोगों को धम्म व बी.एस.आई.के बायलाज के दायरे में रहकर कार्य करते रहना है। हमें धम्मक्रांति को तेज गति दे कर कार्य करना है। कार्यक्रम का समापन सब्बे सत्ता के साथ करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बौद्धाचार्य पूरणमल बौद्ध ने सभी उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments