मूकनायक /राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा
करौली /राजस्थान
दलित अधिकार केन्द्र, के तत्वाधान में गांव चैनपुर ब्लॉक मासलपुर जिला करौली में सामाजिक, आर्थिक उत्थान के विकास की योजनाओं पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
बैठक में केन्द्र के जिला समन्वयक मीठालाल जाटव ने बताया कि सरकार द्वारा संचालित सामाजिक आर्थिक उत्थान व विकास की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि जानकारी के अभाव में पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे है जिसके कारण उनका अर्थिक व सामाजिक विकास नही हो पा रहा है सरकार ने दलित व बंचित व्यक्तियों के आर्थिक उत्थान के लिए कई प्रकार की योजनाये संचालित कर रखी है जिनमें श्रम विभाग की कौशल विकास योजना, हिताधिकारी की मृत्यु पर सहायता राशि, निर्माण श्रमिक जीवन भविष्य सुरक्षा, शुभ शक्ति, शिक्षा व कौशल विकास, सिलिकोसिस पीड़ितों हेतु सहायता योजना, स्टैंड अप इंडिया योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की विभिन्न पेंशन योजना, उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, छात्रावास योजना, अनुप्रति योजना, एकल नारी पेंशन योजना, विधवा पुनर्विवाह उपहार, सहयोग एवं उपहार योजना, अंबेडकर पुरस्कार योजना इत्यादि की जानकारी प्रदान की तथा सभी योजनाओं का पात्र व्यक्ति ऑनलाईन आवेदन कर लाभ ले सकता है। राजस्थान राज्य में केन्द्र के काफी प्रयासों के बाद एससी एसटी डेवलपमेंट फंड एक्ट 2022 कानून बना है जिसमें हमें जागरुक होकर फंड का सदुपयोग करवाना होगा।
वीरेन्द्र कुमार जाटव एडवोकेट एवं सामाजिक कार्यकर्ता आप ने कहा कि पालनहार, योजना, अनुजा निगम की स्वरोजगार हेतु ऋण योजना, गरिमा बालिका संरक्षण एवं सम्मान योजना, राज्यश्री योजना, नरेगा एक्ट, गार्गी पुरस्कार व मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति आदि योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि मानव का शिक्षा से ही उन्नति कर सकता है और शिक्षा के बिना मानव का विकास अधूरा है इसलिए हमें शिक्षा पर जोर देने की जरूरत है तब जाकर मानव व देश का विकास सम्भव है तथा शिक्षा से ही व्यक्ति अपने अधिकारों को जान सकता है महिलाओं का शिक्षा व जागरूकता के अभाव में शोषण, हिंसा व अत्याचारों का शिकार होना पड़ता है।
सादू लाल वार्ड पंच, कार्यकता दिनेश चन्द जाटव, रामपुर धाबाई, गुडडी, प्रेम बाई, कृष्णा सहित कई प्रतिभागियों ने अपने अपने विचार रखे।
(मीठालाल जाटव) जिला समन्वयक
मो. नं. 8740903825

