मूकनायक /गोपाल मेघवंशी
भीलवाड़ा /राजस्थान
राजस्थान पुलिस महानिदेशक, जयपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार भीलवाड़ा जिले में तैनात वृत्ताधिकारी गंगापुर, आरपीएस रविन्द्र प्रताप सिंह को प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से उनके वर्तमान पद से हटाते हुए पुलिस मुख्यालय जयपुर में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश 26 जून 2025 को जारी किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक, भीलवाड़ा कार्यालय द्वारा इसे 27 जून को संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया गया।
प्रमुख बिंदु: आदेश संख्या: ईस्ट-1/टीपी-4/2025/1611 ,तबादले के आदेश प्रशासनिक कारणों के आधार पर जारी किए गए हैं। संबंधित अधिकारी को तुरंत जयपुर मुख्यालय में उपस्थित होने को कहा गया है। आदेश की प्रतिलिपि उच्च पुलिस अधिकारियों सहित सभी संबंधित विभागों को भेज दी गई है। इस अचानक हुए तबादले को लेकर पुलिस महकमे में चर्चाएं तेज हैं।

