Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानटोंक बनास नदी में 11 युवक डूबे , 8 युवकों की डूबने...

टोंक बनास नदी में 11 युवक डूबे , 8 युवकों की डूबने से हुई मौत, सहादत अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ जमा

मूकनायक राजस्थान बूंदी

जिला ब्यूरो चीफ राकेश कुमार बैरवा

टोंक – टोंक बनास नदी में 11 युवक डूबने की खबर सामने आई है जिसमें 8 युवकों की डूबने से मौत हो गई ।

सदर थाना पुलिस और स्थानीय लोगों ने शवों को बाहर निकाल कर सआदत अस्पताल में लाया गया ।

सआदत अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ जमा हुई । आपको बता दें कि टोंक की बनास नदी में नहाने गए 11 युवकों के डूबने की सूचना मिली थी । स्थानीय लोगों और पुलिस जवानों ने 8 युवकों को बाहर निकाला तथा सभी को एम्बुलेंस से सआदत अस्पताल भेजा गया । पुलिस और स्थानीय लोग रेस्क्यू में जुटे हैं ।

सभी युवक जयपुर के निवासी बताए जा रहे है. बनास नदी के पुराने पुल के पास की घटना बताई जा रही है.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments