Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedज्वालामुखी की लगड़ू पंचायत में धर्मान्तरण के मामले में बवाल |मौक़े पर...

ज्वालामुखी की लगड़ू पंचायत में धर्मान्तरण के मामले में बवाल |मौक़े पर हिन्दू संगठनों ने किया विरोध कड़ी क़ानूनी कार्यवाही की रखी मांग |

कांगड़ा प्रभारी सीता राम भाटिया | हिमाचल प्रदेश के ज्वालामुखी विधान के लगडु पंचायत क्षेत्र में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है | जिसका हिंदुत्ववादी संगठनों ने जबरदस्त विरोध किया है |
प्राप्त जानकारी के मुताबिक लगड़ू पंचायत के निवासी ओंकार चंद व उनके बेटे वीर सिंह के ऊपर विश्व हिन्दू परिषद व अन्य संग़ठनों ने आरोप लगाया गया कि इन्होने धर्म परिवर्तन किया है। और धर्म परिवर्तन करवाने के मामले में संलिप्त है |
वहीं मामले में संलिप्त उक्त परिवार ने सार्वजनिक तौर पर कबूल किया कि हम हिन्दु थे, और हिन्दु हैँ | तथा मरते दम तक हिन्दु ही रहेंगे। साथ ही उक्त परिवार ने पंचायत को भी लिख कर यही व्यान दिया है। वीर सिंह ने ये भी कबूल किया है कि वह ईशू मसीह का सत्संग प्रार्थना सभा अपने घर में सालों से करवाते आ रहे है | हमने कोई धर्म परिवर्तन नहीं किया है ना ही कभी करेंगे, इशू मसीहा पर सिर्फ हमारी आस्था है। वीर सिंह ने ये भी कहा कि कोई निरंकारी मिशन में सत्संग सुनने जा रहा है,| तो कोई किसी बाबा के सत्संग में जा रहा है | तो कोई गुरुद्वारा में सत्संग के लिए जा रहा है | अगर प्रार्थना सभा में जाने से धर्म परिवर्तन हो जाता है,तो अलग अलग धार्मिक सभायों में जाने वाले लोगों का धर्म परिवर्तन क्यों नहीं हुआ।
विश्व हिन्दु परिषद महासभा प्रान्त सर संघचालक पवन बजरंगी ने कहा की क्षेत्र में चोरी छिपे धर्म परिवर्तन का जो गन्दा खेल चल रहा है | हम इसका विरोध करते है | उन्होंने कहा की ईसाई धर्म के मिशनरियों द्वारा लोगों को फंडिंग की जा रही है और पैसों के लालच में लोग से धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है | हिन्दु समाजिक संगठनों द्वारा कहा गया की भारत माता की जय,और हिन्दोस्तान में रहना होगा तो जय श्री राम कहना होगा,जो जय श्री राम नहीं बोलेंगे वह अपना बोरी विस्तर बांध लें ।
धर्म परिवर्तन मामले में आरोपी वीर सिंह ने फंडिंग के आरोप का खंडन करते हुए बताया कि ऐसा कुछ भी नहीं है |वहीं हिन्दू महासभा के पदाधिकारियों ने पैसों के लालच में धर्म परिवर्तन करना और धर्म परिवर्तन करवाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाही करने बारे शिकायत पंचायत में भी दी है | और ब्यान जारी करते हुए कहा की ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त करावाई होनी चाहिए
उधर लगडु पंचायत प्रधान ने प्रेस वार्ता में बताया कि पंचायत को शिकायत प्राप्त हुई है | पंचायत मामले की अपने स्तर पर जांच कर जो भी उचित कार्रवाही होंगी की जाएगी |

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments