Thursday, February 26, 2026
Homeहरियाणाजलालपुर में 12 वें रक्तदान शिविर का आयोजन,80 यूनिट रक्त संग्रहित

जलालपुर में 12 वें रक्तदान शिविर का आयोजन,80 यूनिट रक्त संग्रहित

मूकनायक/ पत्रकार रमेश पोडिया

पानीपत/ हरियाणा


पानीपत, 1 जून 2025अंबेडकर_ऐड, बाबा काली सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि. 1165), और जिला सिविल अस्पताल पानीपत के सहयोग से जलालपुर, पानीपत में 12वां रक्त सहयोग शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में 80 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो जरूरतमंद लोगों को मुफ्त उपलब्ध कराया जाएगा।शिविर में दीपक बस्तड़ा, एडवोकेट एस.के. भुक्कल, अमरजीत धानिया, अजय बाजवा, रिंकू सुल्तानपुर, और सचिन मुंडे जैसे समर्पित व्यक्तियों की उपस्थिति ने इस आयोजन को और खास बनाया। आयोजकों ने बताया कि स्वस्थ व्यक्ति हर तीन महीने में रक्तदान कर सकता है और यह एक महान कार्य है जो जीवन बचा सकता है।ग्रामवासियों और समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आयोजकों ने सभी से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments