Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedजब तक महाबोधि महाविहार बौद्धो के नियंत्रण में नही आ जाता तब...

जब तक महाबोधि महाविहार बौद्धो के नियंत्रण में नही आ जाता तब तक संघर्ष जारी रहेगा – आकाश लामा

मूकनायक/दिलीप मैश्राम

बिलासपुर

भारतीय बौद्ध महासभा छ.ग. प्रदेश एवं महिला सशक्तिकरण संघ छ.ग. प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान पर महाबोधी महाविहार मुक्ति आंदोलन बी.टी. एक्ट को रद्द करने के समर्थन में सभा का आयोजन किया गया सभा में सभी अतिथियों ने बी.टी.एक्ट 1949 को रद्द करने की मांग को दोहराई और साथ ही चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द से जल्द उचित कदम नहीं उठाती है तो आंदोलन का स्वरूप और भी बड़ा किया जाएगा।

   डाॅ. चन्द्रबोधी पाटिल जी ट्रस्टी एवं राष्ट्रीय चेयरमैन ने कहा कि बी.टी.एक्ट 1949 को समाप्त किया जाए और महाबोधी महाविहार को मुक्त किया जाए। साथ ही बौद्धो को सौंपा जाए यदि सरकार ने हमारी मांगो की अनदेखी की तो हम राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू करेंगे पाटिल जी ने जानकारी दी कि इस आंदोलन को विभिन्न राजनीतिक और समाजिक संगठनों का समर्थन मिल रहा है। संसद और विधानसभा दोनो में हमारे प्रतिनिधियों द्वारा इस मुद्दे को उठाया जा रहा हैं।

 राष्ट्रीय अध्यक्ष   चन्द्रबोधि पाटिल जी द्वारा अपने संबोधन के दौरान मंच से ही भारतीय बौद्ध महा सभा बिलासपुर के कार्यकर्ताओं की अधिक संख्या पर उपस्थिति हेतु सराहना, प्रसंसा व तारीफ की गई


  आन्दोलन के प्रणेता, मुख्य मार्गदर्शक, जनरल सेकेट्री, आल इण्डिया बुद्धिष्ट फोरम के  आकाश लांमा जी ने अपने संबोधन में समस्त उपासक एवं उपासिकाओं को विश्वास दिलाते हुए कहा कि हमें पुरा विश्वास है कि आने वाले दो माह के भीतर हमारी मांगे निश्चित ही पूरी होगी आंदोलन लगातार   चल रहा है और आगे भी चलता रहेगा । आंदोलन के लिए जिस प्रकार से सहयोग समर्थन व आर्शिवाद बुद्धिष्ट फोरम को मिल रहा है उससे अब तय हो गया है कि बी.टी.एक्ट रद्द होगा ही, महाबोधी महा विहार प्राप्त नहीं होने पर इस बौद्धगया से मेरी अर्थी मेरे गांव वापस जाएगी। इसलिए मैं अपनी पत्नि को अपने साथ लेकर चलता हूॅ ताकी मेरी बाॅडी मेरे गांव सुरक्षित पहुंचे सके । वर्तमान में मुंबई, नागपुर, रायपुर में बड़ी-बड़ी आम सभाएं आयोजित की गई ताकि समस्त उपासक उपासिकाओं में नई उर्जा का संचार हो सके और वे दुगुने उत्साह के साथ पुनः आंदोलन में शमिल हों एवं आसपास के क्षेत्रों में भी प्रचार प्रसार किया जा सके।


   हम सभी तथागत गौतम बुद्ध के विचारो को मानने वाले लोग है आंदोलन पुरी तरह शांतिपूर्ण है और रहेगा। बुद्ध के विचारों को दोहराते हुए उन्होने कहा कि शांति से भी क्रांति होती है और हम सभी शांति के रास्ते से ही जितेंगे, हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। इसलिए अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए, बी.टी.एक्ट को रद्द कराने के लिए, संवैधानिक रूप से ही हम अपनी मांगो को सरकार तक पहुंचा सकते हैं।
 अन्य प्रमुख प्रवक्ताओं ने भी अपने संबोधन के माध्यम से ओजस्वीपूर्ण विचार रखे जिसमें प्रमुख रूप से भदन्त डाॅ. चन्द्रकिर्ती , राष्ट्रीय अध्यक्ष एम.एम.एस. एवं राष्ट्रीय सलाहकार आल इण्डिया बुद्धिष्ट फोरम, प्रज्ञा कान्डे ताई, आयु एस.आर.कान्डे जी, भिक्खु धम्मतप  आदि ने सभा को संबोधित किया।*

राजेश हुमने जिला अध्यक्ष भारतीय बौद्ध महासभा बिलासपुर ने जानकारी दी और बताया कि बिलासपुर से रायपुर के लिए 03 बसें 02 फोर व्हीलर व ट्रेन के माध्यम से लगभग 150 उपासक उपासिकाएं बिलासपुर चकरभाटा से कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। महेश चन्द्रिकापुरे , प्रांतीय संयोजक भारतीय बौद्ध महासभा, सारंगराव हुमने राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भारतीय बौद्ध महासभा, सुबोध रंगारी जिला महासचिव भारतीय बौद्ध महासभा बिलासपुर द्वारा पंचशील का ध्वज दिखाकर बसों को रायपुर के लिए रवाना किया गया। बस क्रं. 01 वर्षा मेश्राम, डाली उके। बस क्रं. 02 दिलीप मेश्राम, कमलेश लाहोत्रे। बस क्रं. 03 सूर्यकान्त भालाधरे, सोनल वैध व ट्रेन से जाने वाले उपासक उपासिकाओं में राजेश नायक, सरिता कामड़े द्वारा बिलासपुर से रायपुर आने व जाने में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो इस हेतु सफल संचालन किया गया । आयु. सारंगराव हुमने द्वारा 03 बसों की व्यवस्था की गयी, एवं 03 बसों के लिए डिजल व अन्य खर्च हेतु 20,000/-रू बीस हजार रूपए का दान भारतीय बौद्ध महासभा महिला विंग की अध्यक्ष आयु. श्वेता प्रफुल्ल गेडाम के द्वारा दिया गया। हम उनका हृदय की गहराईयो से अभार व्यक्त करने साथ ही साधुवाद करते हैं।

कार्यक्रम पर रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव  डोंगरगढ़ , धमतरी, बालोद व बस्तर से बड़ी संख्या पर बौद्ध अनुयायी शामिल हुए साथ ही बिलासपुर के सभी बौद्ध विहार के सभी पदाधिकारीगण, सभी समाज प्रमुख, सभी आम्बेडकरवादी संगठनों के पदाधिकारीगण, आम कार्यकर्ता, महिला सशक्तिकरण संघ, आल इण्डिया बुद्धिष्ट फोरम, भारतीय बौद्ध महासभा महिला विंग बिलासपुर, युवा विंग भारतीय बौद्ध महासभा जिला शाखा बिलासपुर के सभी सक्रिय सदस्यों एवं पदाधिकारियों का कार्यक्रम पर सराहनीय सहयोग प्रदान किया गया हम आप सभी का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करते है।
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments