Thursday, February 26, 2026
Homeराजस्थानग्राम पंचायत बागोलिया में मनरेगा कार्यों में लापरवाही — दो मेट ब्लैकलिस्टपंचायत...

ग्राम पंचायत बागोलिया में मनरेगा कार्यों में लापरवाही — दो मेट ब्लैकलिस्टपंचायत समिति रायपुर ने जारी किया कारण बताओ नोटिसरायपुर

मूकनायक/ गोपाल मेघवंशी

भीलवाड़ा /राजस्थान

मनरेगा योजना अंतर्गत ग्राम पंचायत बागोलिया में कराए गए निर्माण कार्यों की जांच के दौरान गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। जांच रिपोर्ट के अनुसार कार्यों का संपादन मेट्स द्वारा नियमानुसार नहीं किया गया, जिस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए पंचायत समिति रायपुर ने दोनों मेट्स को ब्लैकलिस्ट कर दिया है।

जारी आदेश अनुसार:

मेट सीता देवी द्वारा ग्रेवल सड़क निर्माण कार्य (राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के पीछे से खेत तक) निर्धारित दिशा-निर्देशों के विपरीत किया गया।

मेट प्रह्लाद राय कुमावत द्वारा राजूजी की ढाणी के पास ग्रेवल सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता पाई गई।

इन दोनों मेट्स के विरुद्ध कार्य निष्पादन में लापरवाही, कार्यस्थल पर उपस्थिति व तकनीकी मानकों की अवहेलना के आरोप सिद्ध हुए हैं।

इस गंभीर मामले में संबंधित ग्राम पंचायत को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। पंचायत समिति ने निर्देश दिए हैं कि पंचायत समय पर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करे, अन्यथा अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

यह कार्यवाही मनरेगा में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments