मुकनायक जिला व्यूरो चीफ सीता राम भाटिया ।
आल इंडिया अम्बेडकर महाँ सभा ज्वालामुखी विधान सभा सेक्ट्री विधुत विभाग सेवा निवृत जुगदीश चंद जी व पंचायत प्रधान बीरवल कैथ् ने समस्त टीम के साथ मिलकर 12वी की टॉप टेन की छात्रा नेंसी को दी वधाई ।
पंचायत प्रधान दलीप सिंह ने बताया की लड्डू खिलाकर व फुल मालाओं के साथ हमारे समाज की होनहार छात्रा का मनोवल बढ़ाया , उन्होंने ये भी बताया कि हमारे समाज की गरीब परिवार से संबंध रखने वाली बेटी ने हमारा गर्व से सिर ऊंचा हमारा हि नहीं बल्कि समस्त इलाका वासियों का सिर गर्व से ऊंचा किया है । चंगर क्षेत्र ज्वालामुखी विधानसभा के चंगर क्षेत्र के गांव जसेड (नेहरू) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अलुहा की छात्रा नैंसी ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 12वीं की परीक्षा में हिमाचल भर में दसवां स्थान प्राप्त किया उसने अपनी इस कामयाबी के लिए अपने अध्यापकों और माता-पिता को इसका श्रेय दिया है गरीब परिवार में जन्मी इस लड़की के पिता श्री जगदीश चन्द आई पी एच विभाग में जलवाहक के पद पर कार्यरत है और उनको मात्र 5300.00 ₹ महीने की पगार मिलती है तथा इसकी तीन बहने और भी है परिवार में 6 सदस्य है और परिवार का गुजारा बड़ी मुश्किल से होता है हम सभी के लिए बड़े गर्व की बात है कि पढ़ाई के लिए गरीबी या अमीरी कोई मायने नहीं रखती अगर कोई चाहे तो हर मुकाम को हासिल कर सकता है अगर वह पूरी मेहनत और लगन से उस कार्य को करे यह बात इस लड़की नैंसी ने करके दिखाई वह आगे की पढ़ाई करके बैंकिंग सेक्टर में काम करना चाहती है तथा अपने परिवार का नाम रोशन करना चाहती है हिमाचल प्रदेश की सरकार को ऐसे होनहार बच्चों के लिए 100% स्कॉलरशिप का प्रावधान करके इन बच्चों को आगे की पढ़ाई करने में सहयोग करना चाहिए ताकि जो गरीब परिवार के बच्चे हैं बीअपनी अपनी पढ़ाई करके किसी अच्छे मुकाम पर पहुंच सके नैंसी की सफलता के लिए ऑल इंडिया अंबेडकर महासभा के पूर्व जर्नल सेक्ट्री सीताराम भाटिया व विधान सभा क्षेत्र के सेक्ट्री विधुत विभाग जेई सेवा निवृत जुगदीश चंद ,व ग्राम सुरानी पंचायत प्रधान वीरवल केथ , , गुरदेव सिंह एक्स सर्विसमैन, किशोरी लाल एक्स सर्विसमैन और रमन कुमार , एच आर टी सी इंस्पेक्टर सेवा निवृत प्रकाश चंद आदि दर्जनों सदस्यों ने नैंसी के घर जाकर उसे वह उसके माता-पिता को इस सफलता के लिए बधाई दी ।।।

