मूकनायक ब्यूरो चीफ रिडमल राम परमार
खासरवी, 18 जून 2025
वेरसीराम पारेगी ने हाल ही में नायब तहसीलदार के पद पर पदग्रहण कर खासरवी उप तहसील में कार्यभार संभाल लिया है। उनकी इस नियुक्ति से न केवल प्रशासनिक तंत्र में नई ऊर्जा का संचार हुआ है, बल्कि क्षेत्रवासियों में भी उत्साह और प्रसन्नता का माहौल है।

वेरसीराम पारेगी लंबे समय से प्रशासनिक सेवाओं में अपनी ईमानदारी, दक्षता और जनसंपर्क की कुशलता के लिए जाने जाते हैं। खासरवी में उनकी नियुक्ति से लोगों को उम्मीद है कि राजस्व से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान मिलेगा और आमजन को राहत पहुंचेगी।
स्थानीय सामाजिक संगठनों, ग्रामीण जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने उन्हें पदग्रहण की बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रकट कीं।
इस अवसर पर पारेगी ने कहा, “मैं अपने कर्तव्यों के प्रति पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ काम करूंगा। आमजन की सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी।”
उनकी नियुक्ति को लेकर खासरवी क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बना है और लोग एक सशक्त प्रशासनिक नेतृत्व की आशा कर रहे हैं।

