Thursday, February 26, 2026
Homeहिमाचल प्रदेशकोली समाज शिमला इकाई द्वारा आयोजित आम सभा की बैठक सम्पन्न |

कोली समाज शिमला इकाई द्वारा आयोजित आम सभा की बैठक सम्पन्न |

सुषमा पूंटा रोहड़ू | हिमाचल प्रदेश कोली समाज की जिला इकाई शिमला द्वारा एक भव्य आम सभा की बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष रमेश पाॅल की अध्यक्षता में गुम्मा कोटखाई में संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण बैठक में कुल 134 सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी दर्ज की। इस बैठक में विशेष रूप से राज्य इकाई के वरिष्ठतम  पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।राज्य संरक्षक उत्तम कश्यप,रोशन लाल डोगरा,एवं राज्य महासचिव गोपाल झिल्टा सहित कई अन्य राज्य स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा जिला शिमला के सभी पदाधिकारी,नौ खंडों के अध्यक्षगण,उपाध्यक्ष, सदस्य समाज के बुद्धिजीवी वर्ग प्रकोष्ठ,सलाहकार प्रकोष्ठ, व विभिन्न खंण्डों के पदाधिकारी,महिला शक्ति एवं समाज के सम्मानित सदस्यों ने भी अपनी सहभागिता दर्ज की। बैठक में संगठन की एकता,मजबूती और अनुशासन को केंद्र में रखते हुए कई महत्वपूर्ण सामाजिक,राजनीतिक और आर्थिक विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। समाज में युवाओं की भूमिका और महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया तथा इन विषयों पर सभी ने अपने-अपने विचार रखे। सरकारी नीतियों के अंतर्गत सरकारी व निजी क्षेत्र में रोजगार में आरक्षण, सामाजिक न्याय और अत्याचार के विरुद्ध जनजागरण, जैसे मुद्दों पर गंभीर चर्चा की गई। उपस्थित जनसमूह को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक किया गया।अपने संबोधन में महासचिव गोपाल झिल्टा ने बैठक में सामाजिक जागरूकता की भावना को सराहा और संगठन को और अधिक सशक्त एवं संगठित करने की आवश्यकता पर बल दिया। अंत में जिला अध्यक्ष रमेश पाॅल ने सभी सदस्यों, पदाधिकारियों और विशेष अतिथियों का धन्यवाद किया और आने समय में संगठन को और अधिक मजबूत करने हेतु अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments