मुकनायक न्युज नेटवर्क कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र : डासफी के अध्यक्ष सिमरन मुंडे ने बताया कि केयू में आसपास के क्षेत्रों और दूरदराज के क्षेत्रों से विभिन्न कोसों में दाखिला लेने के लिए प्रवेश परीक्षा देने के लिए विद्यार्थी केयू कैंपस में पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि हेल्प डेस्क के द्वारा विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्रों की जानकारियां दी जा रही हैं और साथ ही परीक्षा केंद्रों तक भी विद्यार्थियों को पहुंचाया जा रहा हैं। विद्यार्थियों को फीस भरने से लेकर काउंसलिंग तक की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारियां दी जा रही हैं। मास्स कंम्यूनकेशन डिपार्टमेंट के असिस्टेंट प्रोफ़ेसर अभिनव कटारिया जी ने हेल्प डेस्क पर पहुच कर छात्रों का हौसला बढ़ाया। हेल्प डेस्क पर संगठन की पूरी टीम छात्रों को मार्गदर्शन में लगी हुई थी जिसमे उपाध्यक्ष अभिषेक कुंडु, महासचिव गौरव मेहरा, पूर्व अध्य्क्ष साहिल बड़सीकरी, डॉ विजेंद्र रंगा ,डॉ प्रदीप प्रमुख रहे।
संगठन के पूर्व अध्यक्ष पिंटू सिंगला ने कहा वर्ष 2012 से केयू परिसर में संगठन छात्रों के हितों के लिए हेल्प डेस्क लगा रहा है। इस मौके पर साहिल, आदित्य, हरविंदर, नसीब, सचिन, संदीप,भारती, तन्मय आदि।।

