Thursday, February 26, 2026
Homeदेवासऑपरेशन हवालात”के तहत देवास पुलिस की प्रभावी कार्यवाही , 05 वर्षों से...

ऑपरेशन हवालात”के तहत देवास पुलिस की प्रभावी कार्यवाही , 05 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी आरोपी को किया गिरफ्तार

मूकनायक मध्यप्रदेश देवास

संवाददाता – विक्रम सिंह बामनिया

देवास – थाना पीपलरवां पुलिस के द्वारा मारपीट एवं बलवा करने संबंधी प्रकरण में 05 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी आरोपी सुरेन्द्र उर्फ दिनेश पिता रामचंद्र निवासी कंजर डेरा पीपलरवां को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष किया पेश* ।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के द्वारा 01 नवम्‍बर 2024 से सम्‍पूर्ण जिलें मे “ऑपरेशन हवालात” की शुरूआत की गई है । जिसके अंतर्गत लंबे समय से फरार इनामी बदमाशों की की गिरफ्तारी पर जोर दिया जा रहा है । साथ ही गंभीर अपराधों मे फरार आरोपियों की त्‍वरित गिरफ्तारी को भी सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी अनुक्रम में थाना पीपलरवां के द्वारा संबंधी प्रकरण में अपराध क्रमांक 70/2020 धारा 147,148,149,323 भादवि का आरोपी सुरेन्द्र उर्फ दिनेश पिता रामचंद्र निवासी कंजर डेरा पीपलरवां लगभग 05 वर्षों से लगातार पुलिस गिरफ्त से दूर चल रहा था । अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सोनकच्छ श्रीमती दीपा माण्डवे के निर्देशन में थाना प्रभारी पीपलरवां श्री विजेन्द्र सोलंकी के नेतृत्व में “ऑपरेशन हवालात” के तहत विशेष टीम गठित की गई थी । जो कि मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्‍यों के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रत्‍यनशील थी ।

दिनांक 12.06.2025 को पुलिस को पुख्‍ता सूचना मिली फरार स्थाई वारंटी आरोपी को जिला देवास में देखा गया है । जिस पर तत्‍काल पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की धरपकड़ हेतु टीम को रवाना किया । उक्‍त टीम ने सफलता पूर्वक फरार स्थाई वारंटी आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्‍यायालय के समक्ष पेश किया । *उल्लेखनीय है कि देवास पुलिस द्वारा “ऑपरेशन हवालात” के तहत 1 नवम्‍बर 2024 से आज दिनांक तक 436 फरार/स्थाई/गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार किया जा चुका है जिन पर कुल 1,13,500/-रुपए का ईनाम उद्घोषित था* ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments