मूकनायक /रमेश पोडिया संपादक हरियाणा
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. चन्द्रशेखर आजाद, प्रदेशाध्यक्ष रामेप्रधान और जॉन प्रभारी मंदीप टोपरा के आदेशानुसार जिलाध्यक्ष कुरुक्षेत्र संजीव आंबेडकर के द्वारा प्रदीप कुमार जी पिहोवा विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया है।
संजीव आंबेडकर ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। प्रदीप कुमार ने अपनी नियुक्ति के लिए आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. चन्द्रशेखर आजाद, प्रदेशाध्यक्ष रामेप्रधान, जॉन प्रभारी मंदीप टोपरा और जिलाध्यक्ष संजीव आंबेडकर का आभार व्यक्त किया है।
प्रदीप ने कहा कि वह डॉ. भीमराव आंबेडकर और मान्यवर साहब कांशीराम की विचारधारा बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे और पूरी निष्ठा व ईमानदारी से पार्टी के लिए कार्य करेंगे।

