नगवाई | प्रदेश युवा कांग्रेस ने सोशल मीडिया की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय सोशल मीडिया चीफ मनु जैन ने द्रंग विधानसभा क्षेत्र के नगवाई से संबंध रखने वाले अनुज चंदेल को प्रदेश युवा कांग्रेस चीफ कन्वनियर बनाया गया है। इस मौके पर नवनियुक्त सोशल मीडिया चीफ कन्वीनियर अनुज चंदेल ने कहा की जो जिम्मेदारी मुझे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करूंगा और कांग्रेस पार्टी को सोशल मीडिया पर मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। इस मौके पर अपनी इस नियुक्ति के लिए अनुज चंदेल ने प्रदेश के आदरणीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने आदर्श व प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह ,युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ,युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब भारतीय युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया चीफ मनु जैन ,हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रभारी राघवेंद्र दांगी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रजनीश मैहता , जयवर्धन खुराना, पूर्व प्रदेश सचिव व वर्तमान जिला परिषद सदस्य जसवीर सिंह , पूर्व द्रंग युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनोज ठाकुर , द्रंग द्रंग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष वामन देव ठाकुर व महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षया रेशमा ठाकुर व तमाम उन सभी साथियों व वरिष्ठजनों का धन्यवाद किया है ।

