मूकनायक, दुर्गेंद्र सम्राट ब्यूरो चीफ बस्ती/उत्तर प्रदेश
बस्ती जनपद में कटेस्वर पार्क के पास झुंगी झोपड़ी मे रह रही 5 साल की बच्ची से रेप सोते समय उठाकर ले गया आरोपी पीड़िता को हायर सेंटर रेफर किया गया ये सुनते पिता की हार्ट अटैक से हुई मौत
इस घटना से पूरे जनपद वाशियों मे आक्रोश है समाजवादी पार्टी बस्ती के तीनो विधायक मौके पर पहुँच उस बच्ची को न्याय दिलाने के लिए बस्ती कोतवाली पहुँचे वही सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव ने कहा दिल दहलाने वाली घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है!
क्या हो गया है हमारे समाज को एक नन्ही सी जान जो अभी दुनिया को ठीक से जान भी नहीं पाई उसकी जिंदगी को इस तरह बर्बाद कर दिया गया ये दरिंदगी नहीं हैवानियत की हद है उन्होंने कहा हमारी बेटियों को सुरक्षित भविष्य दो क्योंकि अगर वो सुरक्षित नहीं तो हमारा समाज कभी सुरक्षित नहीं हो सकता
इस मासूम के लिए दुआ करें और अपने आसपास की बच्चियों की सुरक्षा के लिए जागरूक रहे अब इस घटना मे देखना है बस्ती प्रशासन क्या करती है ऐसी घटनाएं प्रशासन और सरकारों पर सवाल तो खड़ा करती है

