
मूकनायक/राजस्थान/ बूंदी
संवाददाता विष्णु प्रसाद बैरवा
बूँदी – लाखेरी पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में फरार चल रहे हिस्टीसीटर शानू उर्फ शानू बंन्दर को कोटा से गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक बूंदी राजेंद्र कुमार मीणा आईपीएस ने आपराधिक तत्वो स्थाई गिरफ्तारी वारंटी जारी कर अपराधि के विरुद्ध अधिक से अधिक करवाई करने हेतु टीम गठित करने के निर्देश दिए थे। जिस पर थाना अधिकारी सुभाषचंद्र शर्मा उ. नि. के नेतृत्व में टीम गठित कर न्यायालय श्रीमान विशिष्ट न्यायालय एन.डी.पी.एस.एक्ट बूँदी के सरकार बनाम अरीफ़ उर्फ भोपाली वगै. केस न. 108/2019 में स्थाई गिरफ्तारी वारंटी शानू उर्फ शानू बंन्दर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
श्रीमती उमा शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला बूँदी श्री नरेंद्र कुमार नागर आईपीएस वृताधिकारी वृत लाखेरी के पर्यवेक्षण में श्री सुभाषचंद्र शर्मा उ. नि. के नेतृत्व मै श्री गिरिराज प्रसाद हेड कानि.469 व श्री देवलाल कानि.1163 श्री विनोद कानि.1153 श्री राजाराम कानि. चालक 484 थाना लाखेरी जिला बूंदी की टीम गठित कर 6 साल से न्यायालय से स्थाई गिरफ्तारी वारंटी आरोपी शानू उर्फ शानू बंन्दर की तलाशी की गई। जहां पर मुखबिर की सूचना से कोटा से स्थाई गिरफ्तारी वारंटी शानू और शानू बंदर को न्यायालय श्रीमान विशिष्ट न्यायाधीश एन.डी.पी.एस. एक्ट बूँदी के सरकार बनाम आरिफ उर्फ भोपाली वगै. केस नं. 108/2019 मै स्थाई गिरफ्तारी वारंटी होने से वारंटी को गिरफ्तार किया गया।
स्थाई गिरफ्तारी शानू उर्फ शानू बंन्दर हार्डकोर आपराधी आदतन शातिर अपराधी हैं जिस पर कोटा बूँदी जिले में हत्या का प्रयास जबरन वसूली चोरी नकबजनी आम्सृ एक्ट व एनडीपीएस एक्टके 30 से ज्यादा आपाराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस टीम श्री सुभाष चंद्र शर्मा उनि. श्री गिरिराज प्रसाद हेड कानि. श्री देवलाल कानि. श्री विनोद कानि.श्री राजाराम कानि. चालक थाना लाखेरी मौजूद रहे।

