Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedहाटपीपल्‍या नगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ यादव हुए...

हाटपीपल्‍या नगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ यादव हुए शामिल

मूकनायक सुनील सिंह चौहान सोनकच्छ

हाटपीपल्या में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारत के वीर सैनिकों के सम्मान में बुधवार को हाटपीपल्‍या में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का शुभारम्‍भ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बजरंग चौराहा से किया। तिरंगा यात्रा के साथ ही बजरंग चौराहा से कलश यात्रा का भी शुभारंभ हुआ। तिरंगा यात्रा बजरंग चौराहा से प्रारंभ हुई और हाटपीपल्या मुख्य मार्ग होते हुए कार्यक्रम स्थल मेला ग्राउंड पर सम्पन्न हुई। यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. यादव विशेष रथ में सवार थे। यात्रा के दौरान देश भक्ति के गीतों की भावविभोर प्रस्तुतियां दी गई। सभी धर्म और समाज के लोगों ने देश भक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना से ओत-प्रोत होकर उत्साह पूर्ण माहौल में यात्रा में सहभागिता की। तिरंगा यात्रा का स्वागत मंचो से विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। यात्रा में बच्चों से लेकर वृद्धों तक हर आयु वर्ग के लोगों की भागीदारी रही। यात्रा में हर धर्म, हर जाति और हर वर्ग के लोग हजारों की संख्या में शामिल हुये और उन्होंने अपने राष्ट्रप्रेम की झलक बिखरते हुए सेना के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया। तिरंगा यात्रा में विशेष रथ पर मुख्यमंत्री डॉ यादव के साथ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा,इस अवसर पर विधायक देवास श्रीमती गायत्री राजे,विधायक हाटपीपल्या मनोज चौधरी, विधायक बागली मुरली भवरा ,जनप्रतिनिधि व भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव,रवि जैन,संभागायुक्त संजय गुप्ता, एडीजीपी उमेश जोगा, डीआईजी नवनीत भसीन, कलेक्टर ऋतुराज सिंह, पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments