24 घंटे बीत जाने के बाद भी लापता बच्चों को ढूंढने में असमर्थ पुलिस
विक्रम सिंह बामनिया सोनकच्छ/देवास
आज जहां मध्य प्रदेश में गवर्नमेंट आमजन की सहायता के लिए मदद करने के लिए खड़ी है वहीं क्राइम अपनी चरम सीमा पार करता हुआ नजर आ रहा है। सोनकच्छ तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम बरदी में 14 वर्षीय बालक हुआ लापता। जी हां यहां मामला देवास जिले की सोनकच्छ तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम बरदी का है जहां 14 वर्षीय ओमप्रकाश नाम का बालक गांव के खेत से लापता हो गया। वही इस बारे में परिजनों से जानकारी ली तो लापता ओमप्रकाश के पिता फरियादी विष्णु प्रसाद चौहान ने बताया कि मेरा बेटा सोनकच्छ के शासकीय बालक छात्रावास में पढ़ाई करता है जो की गर्मी की छुट्टी होने का कारण यहां गांव बरदी आया था और 24/05/2025 को घर से करीब सुबह 10:00 बजे से शुकला लेने खेत पर जाने का बोलकर चला गया था जो की 12 बजे तक वापस घर नहीं आया वहीं परिजनों के साथ पूरे क्षेत्र में और गांव में यहां तक की जंगल में भी ढूंढा लेकिन नहीं मिला जिसको लेकर मैने थाने पर FIR दर्ज कराई। वही लापता ओम प्रकाश के पिता विष्णु प्रसाद चौहान और परिजनों का कहना है कि 24 घंटे बीत जाने के बाद भी सोनकच्छ थाने पर हमारी कोई भी सुनवाई नहीं हुई है। हम सुबह लगभग 9 बजे से 4 बजे तक बैठे हैं। लेकिन कोई भी अधिकारी ने हमारी सुधा नहीं ली। वही यदि अब हमारे बच्चे को नहीं ढूंढा गया या कोई भी कार्रवाई नहीं की गई तो हम जल्द ही सोनकच्छ का इंदौर भोपाल नेशनल हाईवे जाम कर देंगे और धरना प्रदर्शन करेंगे। और सोनकच्छ पुलिस की लापरवाही के चलते यदि हमारे बच्चों को कुछ हुआ तो उसका जवाबदार सोनकच्छ पुलिस प्रशासन रहेगा। वही इस मामले में सोनकच्छ पुलिस द्वारा भारतीय न्याय संहिता बी.एन.एस 2023 की धारा 137(2) लगाकर मामला दर्ज किया वही इस मामले में सोनकच्छ थाना प्रभारी अभिनव शुक्ला द्वारा बताए गए की यह मामला मेरे संज्ञान में आया है। और मेरे द्वारा सीसीटीवी कैमरे से जानकारी निकाली जा रही है। और लापता बच्चे की तलाश जारी है। अब देखना यह है कि इस विषय में शासन प्रशासन क्या कार्रवाई करती है।

