मूकनायक/देश
राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा
✍🏻✍🏻
समय चक्र का प्रभाव हर व्यक्ति, समाज और प्रकृति पर पड़ता है। यह सुख-दुख, उत्थान-पतन, सफलता-असफलता और परिवर्तन का कारण बनता है। जैसे ऋतुएं बदलती हैं, वैसे ही जीवन के हालात भी बदलते रहते हैं। सही समय पर सही निर्णय लेने से व्यक्ति अपने जीवन को बेहतर बना सकता है, जबकि समय को न समझने पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। समय किसी के लिए नहीं रुकता । इसलिए जो इसे पहचानकर कार्य करता है, वही सफल होता है। समय का चक्र बहुत तेज चलता है, इसलिए ना तो अपने बल का अहंकार करें और ना ही अपने धन का। बड़े बुजुर्ग कहा करते हैं कि आप दुःख पर ध्यान देंगे तो हमेशा दुःखी रहेंगे और सुख पर ध्यान देंगे तो हमेशा सुखी रहेंगे अर्थात आप जिस पर ध्यान देते हैं वहीं चीज़ सक्रिय हो जाती है ।
समय हर व्यक्ति के जीवन में अनमोल है। एक बार बीत गया समय कभी वापस नहीं आता और इसीलिए इसका महत्व समझना और सही उपयोग करना आवश्यक है। चाहे हम विद्यार्थी हों, पेशेवर हों, या किसी अन्य क्षेत्र में हों, समय का सही प्रबंधन हमें सफलता की ओर ले जाता है। समय नहीं बदलता, लोग बदलते हैं, परंतु जो समय का सदुपयोग करते हैं, वही बदलते समय के साथ खुद को सफलता के शिखर पर पाते हैं । वैसे भी सभी जानते हैं कि क्रोध करना यानि जलते हुए अंगारे को अपने हाथ में लेकर दूसरे पर फेंकने जैसा है । ऐसी परिस्थिति में पहले स्वयं को, फिर सामने वाले को नुकसान होता है । बाकि कामयाब होने के लिए अकेले ही आगे बढ़ना पड़ता है । लोग तो पीछे तब आते हैं जब आप कामयाब होने लगते हैं ।
लेखक
बिरदीचंद गोठवाल, नारनौल
प्रदेश प्रभारी मूकनायक, हरियाणा

