Thursday, February 26, 2026
Homeदेशशराब माफिया के खिलाफ की गई कार्रवाई

शराब माफिया के खिलाफ की गई कार्रवाई

मूकनायक मध्य प्रदेशदेवास विक्रम सिंह बामनिया

पीपलरावा पुलिस ने पकड़ी अवैध देशी शराब की 250 क्वाटर आरोपी क्वाटर की पेटी छोड़ कर भागे श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय देवास के द्वारा अवैध शराब विक्रय एवं परिवहन पर कार्यवाही किए जाने के निर्देश प्राप्त है इसी अनुक्रम में आज दिनांक 25.05.25 को थाना प्रभारी पीपलरावा विजेंद्र सिंह सोलंकी को अनुभाग में प्रभात गश्त के दौरान सूचना प्राप्त हुई की पूजापुरा के पास दो व्यक्ति 4-5 पेटी शराब की लेकर कही जाने के लिए खड़े है सूचना पर मौके पर पहुंचते ही दोनों आरोपी रोड पर ही शराब की पेटी छोड़ कर मोटर सायकल से कजलास तरफ भाग गए।

रोड पर पड़े एक बोरे , एक सफेद रंग के झोले को चेक करने पर उसमें 5 पेटियों में अवैध शराब की 250 की क्वाटर लगभग 45 लीटर कीमती लगभग 15000 रुपए की होना पाई गई।अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है आरोपियों को तलाश जारी है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments