Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedरायगढ़ रायपुर मुख्य मार्ग पर खड़ी अज्ञात वाहन से टकराया ट्रेलर

रायगढ़ रायपुर मुख्य मार्ग पर खड़ी अज्ञात वाहन से टकराया ट्रेलर

मूकनायक

बिलासपुर/मस्तूरी/छत्तीसगढ़

मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रायगढ़ रायपुर मुख्य मार्ग पर खड़ी अज्ञात वाहन हाईवा जिसमे ना लाइट ना रिफ्लेक्शन स्टीकर ब्रेकडाउन होने पर मुख्य मार्ग के बीचो-बीच खड़ी थी, रात तकरीबन 1:30 अकलतरा से बिलासपुर की ओर आ रही ट्रेलर वाहन क्रमांक CG10BQ7215 रोड पर खड़ी हाईवा से टकरा गई, जिसमें ड्राइवर को मामूली चोटे आई! तत्पश्चात वहां से गुजर रहे राहगीरों द्वारा वहां के नजदीकी अस्पताल में घायल ड्राइवर को एडमिट कराया गया! इस दुर्घटना में वहां पूरी तरह सामने से क्षतिग्रस्त हो गई!
ज्ञात हो कि इस व्यस्ततम मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहनों के खड़े होने एवं मवेशियों का जमावड़ा लगातार दुर्घटना का कारण बन रही है, जिससे कई लोगों की मौतें भी हो चुकी है, लेकिन इसका असर शासन प्रशासन को नहीं पड़ रही है, और उनके मालिक बेखौफ होकर ब्रेकडाउन हुए वाहनों एवं अपने आवारा मवेशियों को छोड़ देते हैं! इसे गंभीरता से लेते हुए शासन प्रशासन को ऐसे लोगों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए!

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments