
मूकनायक राजस्थान सवाई माधोपुर
संवाददाता विष्णु प्रसाद बैरवा
सवाईमाधोपुर – रणथंबोर में टाइगर ने रेंजर को मार डाला टाइगर रिजर्व जोन नंबर -3 मे बाघ ने रेंजर की गर्दन पर दांतों और नाखून से हमला किया साथ में ही टाइगर 20 मिनट तक रेंजर के शव के ऊपर बैठा रहा। हमले की सूचना वनकर्मियों ने वन अधिकारियों को दी वन अधिकारी मौके पर पहुंचे ।
जानकारी के अनुसार रेंजर देवेंद्र चौधरी रविवार को दोपहर गुढा नाके से जोगी महल आए थे। उनके पास जोगी महल का अतिरिक्त चार्ज भी था। हाल ही मै उनका रेंजर पद पर प्रमोशन हुआ था। वह जोगी महल में यज्ञशाला के पास ट्रेनिंग कर रहे थे। इसी दौरान टाइगर ने छोटी छतरी के पास उन पर हमला कर दिया। वह काफी देर तक रेंजर की बॉडी पर बेठा रहा वन विभाग ने कड़ी मशकत के बाद रेंजर की बॉडी को अपने कब्जे में लिया और उसे जिला अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने रेंजर देवेंद्र चौधरी को मृत घोषित कर दिया। टाइगर के हमले में एक महीने में यह दूसरी मौत है। इससे पहले 16 अप्रैल को टाइगर ने 7 साल के बच्चे को मार डाला था जब भी वन कर्मियों ने काफी मस्कत के बाद टाइगर को भगाया था। और बच्चे के शव को लेकर जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया था। जिसकी पहचान कार्तिक सुमन 7 पुत्र द्वारका माली निवासी गोहटा जिला बूँदी के रूप मै हुई थी।

