छत्तीसगढ़ बिलासपुर।
अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस के उपलक्ष पर मातृवंदना सम्मान एवं इंडिया आर के किड्स टैलेंट रनवे 11 मई 2025 का भव्य आयोजन पीटीकोटी दीनदयाल मार्केटपावर कोरबा में आराधना मानव विकास बिलासपुर एवं नवप्रभा सेवा समिति की अध्यक्ष कविता सोनी – राकेश सोनी द्वारा कोरबा में करवाया गया । कार्यक्रम सहयोगी एनकेएम लायंस पब्लिक स्कूल मंडावारानी, सहेली ज्वैलर्स रायपुर एवं फिजिक्स वाला कोरबा रहे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लखन देवांगन कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, मुख्य वक्ता एवं अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा जी अध्यक्ष बाल संरक्षण आयोग छत्तीसगढ़ शासन, विशिष्ट अतिथि प्रेमचंद्र पटेल विधायक कटघोरा, विशिष्ट अतिथि श्रीमती संजू देवी राजपूत महापौर कोरबा उपस्थित रहे। “आर के किड्स टैलेंट रनवे” में 3 से 19 वर्ष तक के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन दिखाया।बच्चों ने उड़ीसा, महाराष्ट्र, बिहार और छत्तीसगढ़, बंगाल, राजपूतानी की संस्कृति की प्रदर्शन की। बच्चे हारमोनियम जैसे वाद्य यंत्रों पर अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए दिखे तो बेटियों द्वारा अपने व्यक्तित्व को जीवित रखने के लिए बेटी बचाओ के साथ महिलाओं पर होने वाले दुष्कर्म के संदेश पूर्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कविता सोनी ने बताया कि कार्यक्रम की उद्घाटन सत्र में डॉ शोभना परसाई, रीना साहू, क्रांति राय, रविंद्र साहू ज्योति चोपड़ा, राकेश सोनी, आकांक्षा गुप्ता, मैरि संगीता इक्का, मोनिका गुप्ता, रौनक सिह, आदित्य यादव आदि उपस्थित रहें।

