Thursday, February 26, 2026
Homeबूंदीभीम आर्मी जिला उपाध्यक्ष के साथ हुई मारपीट मामले को लेकर बूंदी...

भीम आर्मी जिला उपाध्यक्ष के साथ हुई मारपीट मामले को लेकर बूंदी जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

मूकनायक राजस्थान बूंदी

जिला ब्यूरो चीफ राकेश कुमार बैरवा

बूंदी – दिनांक 7 मई 2025 को भीम आर्मी भारत एकता मिशन जिला बूंदी के जिलाध्यक्ष लोकेश कुमार बैरवा जी के नेतृत्व में जिला कलेक्टर महोदय बूंदी को ज्ञापन दिया गया l ज्ञापन में प्रार्थी भीम आर्मी भारत एकता मिशन जिला बूंदी के जिला उपाध्यक्ष सियाराम बैरवा (मियाराम बैरवा) निवासी बामन गांव तहसील नैनवा जिला बूंदी के रहने वाले है सियाराम बैरवा नैनवा में सर्विस डेटिंग पेंटिंग का काम करते है इसी सर्विस सेंटर पर दिनांक 1 मई 2025 समय 10 बजे को मुलजिम बंटी गुर्जर नाम का व्यक्ति दुकान पर आया और लोहे के सरिया से सियाराम बैरवा के सिर पर जोर से मारा जिससे उनके सिर पर 9 टांके आए l इस घटना की जानकारी संबंधित पुलिस थाना अधिकारी नैनवा को दे चुके है लेकिन अभी तक भी मुलजिम को गिरफ्तार नहीं किया l यदि जल्दी से जल्दी मुलजिम को गिरफ्तार नहीं किया गया तो भीम आर्मी भारत एकता जिला बूंदी की ओर नैनवा पुलिस थाना पर भारी संख्या में प्रदर्शन किया जाएगा l जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी l इस मौके पर भीम आर्मी जिलाध्यक्ष लोकेश कुमार बैरवा, आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रेमनारायण मेहरा, बूंदी तहसील अध्यक्ष सीताराम , जिला संगठन मंत्री विष्णु प्रसाद बैरवा, जिला कोषाध्यक्ष नवल कुमार बैरवा, नव भारत किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष छोटू लाल काला, मुकेश कुमार वर्मा एडवोकेट बूंदी अदालत, भीम सैनिक कृष्ण मुरारी, दीपक कुमार, अशोक कुमार लाखेरी, जिला संगठन मंत्री सुखवेंद्र बैरवा और उर्मिला बौद्ध आदि भीम सैनिक उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments