मुकनायक बिहार वृत्तसेवा
बिहार – बौद्ध गया के होटल ओम सिलिब्रेशन में दिनांक 06 भी 2025 को रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आंबेडकर) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुये पार्टी राष्ट्रीय महासचिव एवं मार्गदर्शक डा मोहनलाल पाटील ने कहा कि हमे देश के 25 प्रतिशत अल्पसंख्यकों को संगठित कर संघर्ष करने की आवश्यकता है। बुध्द गया में महाबोधि महाविहार पर पंडितों के कब्जे के विरोध में बौद्ध भिक्षुओं द्वारा 84 दिन से जारी आंदोलन को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दिपकभाऊ निकालजे जी के निर्देशानुसार पार्टी ने समर्थन दिया और एक दिन पार्टी के सभी आल इंडिया के कार्यकर्ताओं ने डा मोहनलाल पाटील के नेतृत्व में धरना स्थल पर बैठे।बैठक में निम्नलिखित विषयों पर चर्चा की जाएगी। 1) महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन का समर्थन, 2) बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव, 3) निजी क्षेत्र आरक्षण,4) शासकीय सेवाओं में आरक्षण कोटा पूर्ण कराने, 5) अल्पसंख्यक समुदाय हितो की रक्षा, 6) चुनाव बैलेट पेपर से हो, 7) संविधान की शिक्षा स्कूल से प्रारम्भ, 8) अनु.जाति/जनजाति के लिए स्वतंत्र मतदार संघ, 9) पार्टी का जन समर्थन बढ़ाने की योजना,10) रिपब्लिकन विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने, 11) पार्टी के राष्ट्रीय, राज्य, जिला, तहसील, क्षेत्र के चुनाव के विषय पर चर्चा हुई. राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं राष्ट्रीय जनरल कौंसिल में की बैठक में जो निर्णय हुऐ उसकी जानकारी पार्टी सदस्य को दी जाएगी. बैठक को डॉ. मोहनलाल पाटिल, दलित बंसोड़ (मध्य प्रदेश), श्री बालकिशन गुप्ता, राजेश उपाध्याय, डॉ. मोनिका अल्फर्ड, (उत्तर प्रदेश), पित्ता वरा प्रसाद (आंध्र प्रदेश), पी. अंजया (तेलंगाना), अमजद खान (Karnataka) , डॉ. गोजू पाल (छत्तीसगढ़), (कर्नाटक), सुनील गहलावत, (हरियाणा), बलविंदर सिंह (पंजाब), हमीद खान (केरल) ) आनंद कुमार विश्वास (पश्चिम बंगाल), संतोष बिदिका (ओडिशा), एंड्रयूज अरुलानंदम (तमिलनाडु), राजेश शर्मा (राजस्थान), आरिफ वाघय (जम्मू और कश्मीर), दादा साहब ओव्हल, कैलाश जोगधंड, प्रिया खाड़े (महाराष्ट्र), पप्पू शाहा (असम), श्रीमती। अनिता गजंजू (झारखंड), गणपति (पौंडेचार्री) ने अपने विचार रखे। बैठक में विनोद. बी, हिलाल अहमद, अजय भट, शशिकांत दारोले, निलेश गायकवाड, शशिकांत दारोले, अभय पांनबुड़े, गुप्तमनु मेश्राम, कल्पना पाटिल, चेतना देशमुख, रामदास घोसले,, नरेंद्र गड़पायले, उमेश नारनारे, विक्की वानखेड़े, , राधेश्याम पटेल, आशीष भटकर, आदि उपस्थिति थे.

