Thursday, February 26, 2026
Homeदेशबुद्धिमान लोग अपनी व दूसरों की गलतियों से सीखतें हैं, जबकि मूर्खों...

बुद्धिमान लोग अपनी व दूसरों की गलतियों से सीखतें हैं, जबकि मूर्खों को खुद सीखना पड़ता है अपनी गलतियों से

मूकनायक/देश
राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा
✍🏻✍🏻
बुद्धिमान व्यक्ति कभी खुद पर शक नहीं करता बल्कि वह अपने क्रियाकलाप और व्यवहार का आत्मविश्लेषण अवश्य करता है। इसलिये वह बुद्धिमान की श्रेणी में आता है क्योंकि ज्यादातर लोग दूसरों के क्रियाकलाप और व्यवहार पर विश्लेषण करते हैं जिससे अपनी त्रूटियों को छुपाया जा सके और बचा जा सके। ऐसे में भूल सुधार की कोई गुंजाइश नहीं रहती तो महान या बुद्धिमान बन पाने का प्रश्न ही नहीं पैदा होता। बुद्धिमान लोग अपनी और दूसरों की गलतियों से सीखते हैं। वे विफलताओं को अपनी प्रगति का हिस्सा मानते हैं और उनसे सबक लेकर आगे बढ़ते हैं। वे अपनी कमियों को सुधारने में विश्वास रखते हैं और हर अनुभव से सीखने की कोशिश करते हैं । चुनौतियों के बावजूद, बुद्धिमान लोग सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखते हैं। वे समस्याओं को अवसरों के रूप में देखते हैं और हमेशा हल ढूंढने की कोशिश करते हैं। उनका सकारात्मक नजरिया उन्हें मुश्किल परिस्थितियों में भी हिम्मत और आत्मविश्वास बनाए रखने में मदद करता है। वे जानते हैं कि हर स्थिति में सही निर्णय लेना महत्वपूर्ण है। वे जल्दबाजी में निर्णय नहीं लेते बल्कि चीज़ों को अच्छी तरह से सोचने और समझने के बाद ही निर्णय करते हैं। सही समय पर सही कदम उठाना उनकी विशेषता होती है ।
जहां कहीं मूर्ख या बुद्धिमान लोगों की चर्चा चल रही हो तो उसमें मौन रहना ही समझदारी हैं । किसी भी समाज का मुखिया चुनते हैं तो ये जरूर ध्यान रहे कि वो विनम्र हो, वो उग्र विचारधारा का न हो, इससे उनकी विचारधारा से समाज के युवाओं में जरूर जोश भर जाता है लेकिन उतना ही अन्य समाज को अपने से दूर कर लेता है । मनुष्य एक सामाजिक प्राणी हैं और समाज के बिना नहीं रह सकता है, वैसे ही एक समाज भी अकेला नहीं रह सकता है । सभी समाजों के साथ उठना-बैठना होता है ।सुख-दुःख के साथी होते हैं, अगर हम सभी समाजों को अपना समझते हैं, तब हमारा दुख 36 हिस्सों में बंट जाता है । वहीं अकेला चलो रे, की तर्ज पर दुख का बोझ खुद को ही उठाना पङता हैं ……
बिरदीचंद गोठवाल, नारनौल
प्रदेश प्रभारी मूकनायक, हरियाणा

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments