Thursday, February 26, 2026
Homeहरियाणाबहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय बैठक हरियाणा के फरीदाबाद जिला में...

बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय बैठक हरियाणा के फरीदाबाद जिला में आयोजित की गई

/हरियाणा/फरीदाबाद/मूकनायक पत्रकार डॉ रमेश पोडिया

फरीदाबाद में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों के लिए संगठनात्मक रणनीतियों पर चर्चा की। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर रणधीर सिंह बैनीवाल , केंद्रीय राज्य प्रभारी सीपी सिंह , केंद्रीय प्रभारी प्रताप सिंह , प्रदेश प्रभारी विशाल गुर्जर , और प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण जमालपुर सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने अपना मार्गदर्शन प्रदान किया।

बैठक में मुख्य अतिथि रणधीर सिंह बैनीवाल ने अपने संबोधन में कहा, “यह समय संगठन को मज़बूती देने का है। हमारी पार्टी ने हमेशा सामाजिक न्याय और समता की बात की है, और हम अपने कार्यकर्ताओं को यह संदेश देना चाहते हैं कि हरियाणा में पार्टी की जड़ें और गहरी होंगी। हम मिशन 2029 के तहत ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करेंगे।”

अति विशिष्ट अतिथि केंद्रीय राज्य प्रभारी सीपी सिंह ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्ति नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग को समान अवसर देना है। हमें अपने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को और अधिक सक्रिय करना होगा ताकि पार्टी की विचारधारा जन-जन तक पहुँच सके। हम बहुजन समाज के हित में काम कर रहे हैं, और आने वाले चुनावों में बसपा का दबदबा होगा।”

वरिष्ठ अतिथि प्रताप सिंह ने कहा, “हमारी पार्टी हरियाणा में सामाजिक परिवर्तन की लहर लेकर आएगी। हमें अपने कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करने की आवश्यकता है, ताकि हम पार्टी को हर विधानसभा क्षेत्र में मजबूत कर सकें।”

प्रदेश प्रभारी विशाल गुर्जर ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा, “हरियाणा में बसपा की ताकत बढ़ रही है। हमें इसे और सशक्त बनाना है। हर कार्यकर्ता का योगदान पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। संगठन को हर स्तर पर मजबूत करना हमारी जिम्मेदारी है।”

बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण जमालपुर ने कहा, “यह बैठक हमारे संगठन की मजबूती का प्रतीक है। हम सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हैं कि वे संकल्प लें और मिशन 2029 में अपनी पूरी ताकत लगाएं। कु. मायावती के नेतृत्व में हम सभी मिलकर समाज में बदलाव लाएंगे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments