
मूकनायक/नागेश राव खौबरागडे
रायपुर
बस्तर के भोंगापाल राज्य स्तरीय बौद्ध महोत्सव के आयोजन के लिये बैठक ली गई। गौरतलब है कि एक जून को दोपहर 12 बजे बस्तर संभाग के केशकाल विधानसभा के अंतर्गत ग्राम पंचायत भोंगापाल में राज्य स्तरीय बुद्ध महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित है।
आपको बताते चले कि भोंगापाल से भगवान बुद्ध की पांचवी, छठवीं शताब्दी की प्रतिमाएं प्राप्त हुई हैं जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यहां बौद्ध मठ पूर्व में स्थापित होंगे, जिसके संरक्षण एवं सुरक्षा के लिए एवं बौद्ध संस्कृति को बचाए रखने 1जुन को बुद्ध सम्मेलन किया जा रहा है। इसकी तैयारी को लेकर आज दिनांक 25.05.2025 रविवार को मुख्य अतिथि आयु.एल पी सिंह (IPS)एवं आयु. महादेव कावरे(IAS) की अध्यक्षता में 01.06.2025 को भोंगापाल बुद्ध महोत्सव के सम्बन्ध में आवश्यक बैठक रखी गई जिसमे मुख्य रूप से आर.के.उके(IFS), बीम्बीसार(A.C.cseb),नागेश राव खोबरागड़े(Secretary AAUS) बी.आर.गायकवाड़, हेमराज कुटारे, दिनादिनेश डोंगरे,प्रकाश रामटेके, देवसिंग पाटिल,संजू घोटे,प्रशांत फुलझेले,कोमेंन्द्र रायकर,सुनिल गनवीर,रोहिणी बोरकर,अरूना ताई,जनमय सोना,भूवनेश्वर साहेब,राजू बांधे,लोकचंद डोंगरे मुख्य रूप से उपस्थित रहे।बैठक में बुद्ध सम्मेलन में सर्व सामाजिक जनों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

