
मूकनायक/छत्तीसगढ़
बिलासपुर
बिलासपुर प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्य शैलेंद्र पाठक को हार्ट अटैक आने के बाद उनकी जांच और इलाज अपोलो में किया गया। अपोलो के डॉक्टरों ने एक सप्ताह के भीतर बाईपास सर्जरी करने की सलाह दी है, जिसके लिए वह कल सुबह रायपुर से हैदराबाद के लिए आज होंगे। उन्हें अपोलो अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस मौके पर प्रेस क्लब के पदाधिकारी और साथी पत्रकार उनसे मिलने अपोलो पहुंचे। इस दौरान बिलासपुर प्रेस क्लब के सभी सदस्यों द्वारा उनके स्वास्थ्य को देखते हुए दिल खोल कर दी गई सहयोग राशि को श्री पाठक जी को सौंपा गया। उन्होंने सभी पत्रकार साथियों का दिल से आभार जताया है और जल्द स्वस्थ होकर आने की बात कही है। बिलासपुर प्रेस क्लब की ओर से मैं भी सभी पत्रकार साथियों का आभारी हूं जिन्होंने मेरे एक पोस्ट को देखकर बीमार शैलेंद्र पाठक जी के सहयोग के लिए कम समय में एक बड़ी राशि उनकी मदद के लिए प्रदान कर दी।इरशाद अली
अध्यक्ष,बिलासपुर प्रेस क्लब
आप सभी का एक बार फिर से आभार व्यक्त किया।

