
मूकनायक राजस्थान बूंदी
जिला ब्यूरो चीफ राकेश कुमार बैरवा
बूंदी – नैनवां क्षेत्र में हाईवे 148 डी पर दोपहर बारह बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। नैनवां क्षेत्र के स्थित केवट नगर में एक बोलेरो व पिकअप में आमने-सामने की भिड़ंत हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए हादसे की सूचना मिलते ही नैनवां थाना पुलिस डीएसपी राजु लाल मीणा थानाधिकारी कमलेश कुमार शर्मा व एसडीओ प्रीति मीणा मौके पर पहुंची व स्थानीय लोगों की मदद से बोलेरो में फंसे हुए घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नैनवां अस्पताल पहुंचाया। जिसमें दो महिलाओं शरमा व जसोदा को मृत घोषित कर दिया व बाकी दुल्हा व दुल्हन सहित अन्य पांच घायलों को जिला अस्पताल दो एंबुलेंस के माध्यम से रेफर कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी परिजन नैनवां अस्पताल पहुंचने पर पुलिस दोनों मृतका के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए । दुल्हे के चाचा राधेश्याम ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि मेरे भतीजे मुकेश की शादी अभी आठ दिन पहले ही हुई थी आज बरवाड़ा चौथ माता को ढोक लगवाने जा रहे थे। की केवट नगर के पास अचानक हादसे की सूचना ने शादी की खुशियों का रंग फीका कर दिया।दुल्हा-दुल्हन सहित यह हुए हैं घायल -मुकेश सरोज रमेश सुरेश व शोजीलाल को किया गया रेफर।रोड़वेज चालक ने पुलिस को बताया कि रोजाना की तरह आज भी में नैनवां बस स्टैंड से बारह बजे रवाना होकर केवट नगर के पास सवारियां चढ़ा रहा था की सवारियां लेकर रवाना ही हुआ था कि पीछे नैनवां की तरफ से आ रही पीकप ने बस से बचने के लिए ओवरटेक किया तो जजावर की तरफ से आ रही बोलेरो ने पीकप को जबरदस्त टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो की टक्कर से पीकप बस से आकर साईड में भीड़ गयी जिससे पीकप में सवार दो गायें भी नीचे आ गिरी जिससे गायों के उपर बस चढ़ जाने से दोनों गायों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई गायों का मालिक खेम सिंह बंजारा ने बताया कि वह टोंक से आज ही गायें खरीद कर लाया जिसे स्थानीय सोरण ले जा रहा था। अचानक हुए भीषण हादसे ने अस्पताल में भी अफरातफरी मचा दी चिकित्सा प्रशासन भी अलर्ट नजर आया दुल्हा दुल्हन को देखकर हर कोई मदद के लिए आगे आता हुआ नजर आया हादसे को गंभीरता से लेते हुए नैनवां के मीडिया संचार विभाग ने भी गहरी संवेदना जताई है।

