Thursday, February 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़धम्म के प्रति जागरूक करने दिया जा रहा है बच्चों को प्रशिक्षण

धम्म के प्रति जागरूक करने दिया जा रहा है बच्चों को प्रशिक्षण

मूकनायक/ कमलेश लवहात्रै

बिलासपुर छत्तीसगढ़

सर्वोदय बुद्ध विहार कोसा नगर भिलाई में भंते डॉ.जीवक जी ने त्रिशरण पंचशील एवं भंते महामोगल्यान जी(नागपुर )ने बच्चों को आहार भेंट,आना पान, पंचांग प्रणाम, कैसे करते हैं ये सिखाया गया । धम्मशाला में आज बच्चों को धम्म कि चर्चा के साथ -साथ डॉ बाबासाहेब आंबेडकर जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले बच्चों को मेडल व प्रमाण पत्र भंते डॉ.जीवकजी, भंते महामोगल्यान जी, इंदू उके, साधना डोंगरे,दानशीला रामटेके, नंदा चौहान,कोमल चंद्रिकापुरे व नमेश्वरी सोनपिपरे द्वारा दिया गया।

आगामी 23-24-25 मई को तीन दिवसीय शिविर कि तैयारी किये जाने पर चर्चा हुई।

पंचशील बुद्ध विहार खुर्सीपार भिलाई मे शाम 5 बजे से 7 बजे शाम तक व महामानव धम्म शाला* भिलाई के पांचों स्थानों (नेहरू नगर पूर्व, कृष्णा नगर सुपेला, खुर्सीपार जोन-3,)में सीमित बच्चों को ही प्रशिक्षण दिया जाता है क्योंकि जो माता- पिता धम्म के प्रति लगाव रखते हैं व धम्म के प्रति जागरूक हैं उनके ही बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाता है।

आप भी अपने क्षेत्र में या बुद्ध विहारों में बच्चों कि धम्मशाला शुरू करना चाहते हैं तो आशीष चौहान अध्यक्ष महामानव मल्टीपर्पस सोसायटी भिलाई -दुर्ग (छत्तीसगढ़)मोबाइल नंबर -9827175034 सम्पर्क कर सकते हैं।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments