Thursday, February 26, 2026
Homeबूंदीदो बच्चों के साथ मंदिर पहुंची मादा भालू ने रात में चौकीदार...

दो बच्चों के साथ मंदिर पहुंची मादा भालू ने रात में चौकीदार पर किया हमला , सवाईमाधोपुर किया रेफर

मूकनायक राजस्थान बूंदी

संवाददाता विष्णु प्रसाद बैरवा

बूंदी- लाखेरी मे जड़ के भोमिया जी मंदिर में रविवार रात मंदिर में सो रहे चौकीदार छोटू लाल सैनी निवासी गणेशपुरा लाखेरी पर मादा भालू ने हमला कर दिया। हमले में चौकीदार का हाथ जख्मी हो गया ।घटना रात करीब 2:00 बजे की बताई जा रही है।छोटू लाल को वन्य जीव होने की शंका हुई तभी उन्होंने देखा कि एक मादा भालू दो बच्चों के साथ मंदिर में आ गई है। चौकीदार कुछ समझ पाता इससे पहले ही भालू ने चौकीदार पर हमला कर दिया। चौकीदार के चिल्लाने पर मादा भालू जंगल की तरफ भाग गई।घटना की जानकारी सोमवार सुबह जब मिलीं तब लोग मंदिर पहुंचे ।घायल चौकीदार को लाखेरी अस्पताल ले जाया गया तथा बाद में चौकीदार को सवाईमाधोपुर रेफर कर दिया गया। इंदरगढ़ रेंजर जितेंद्र वर्मा और नाका प्रभारी सुरेंद्र सिंह हाडा ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। लाखेरी के जंगल के पास स्थित मंदिर में भालू का आना-जाना आम बात है। जड़ के भोमिया जी मंदिर के आस पास भालू अक्सर देखे जाते हैं। मंदिरों में घी की खुशबू के कारण भालू यहां आते हैं। इस वजह से स्थानीय लोग शाम के समय मंदिर जाने से डरते हैं। रेंजर जितेंद्र वर्मा ने बताया कि भालू और पैंथर की गतिविधियों को देखते हुए लोगों को पहले भी चेतावनी दे दी गई है। उन्होंने लोगों से रात के समय सावधानी बरतने अकेले निकलने और खुले में न सोने की अपील की है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments