Thursday, February 26, 2026
Homeदेशदलित गरीब आत्माराम खंडेलवाल का बेटा भीमसेन मालवीय ने पास की MPPSC...

दलित गरीब आत्माराम खंडेलवाल का बेटा भीमसेन मालवीय ने पास की MPPSC की परीक्षा,मेहनत से बना असिस्टेंट प्रोफेसर

तथागत गौतम बुद्ध, महात्मा ज्योतिबा फुले और बाबा साहब को बताया मार्गदर्शक।

मूकनायक समाचार जिला सीहोर।संजय सोलंकी की रिपोर्ट।

कजलास/सीहोर/मप्र ।दलित समुदाय से आने वाले गरीब परिवार के बेटे भीम सेन मालवीय ने अपनी कड़ी मेहनत और अटूट लगन से MPPSC की परीक्षा पास की ओर असिस्टेंट प्रोफेसर का पद हासिल कर एक प्रेरक मिसाल कायम की है। आर्थिक तंगी और सामाजिक बाधाओं को पार करते हुए, भीमसेन ने शिक्षा के बल पर अपनी मंजिल हासिल की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय तथागत गौतम बुद्ध, महात्मा ज्योतिबा फुले और बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर और अपने माता को दिया , जिन्हें वे अपने मार्गदर्शक मानते हैं।भीमसेन मालवीय का जन्म एक साधारण दलित परिवार में हुआ था, जहां रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना भी चुनौतीपूर्ण था। उनके पिता एक मजदूर हे, और मां घरेलू कार्यों में व्यस्त रहती है। सीमित संसाधनों के बावजूद, भीमसेन ने गौतम बुद्ध के करुणा और समता, ज्योतिबा फुले के सामाजिक सुधार और बाबा साहब के शिक्षा व समानता के सिद्धांतों से प्रेरणा ली। इन महान विचारकों के दिखाए रास्ते पर चलते हुए, उन्होंने स्कूली शिक्षा पूरी की, उच्च शिक्षा हासिल की और अंततः पीएचडी की उपाधि प्राप्त की।अपनी उपलब्धि पर बोलते हुए भीमसेन ने कहा, “तथागत गौतम बुद्ध ने मुझे धैर्य और करुणा सिखाई, महात्मा ज्योतिबा फुले ने सामाजिक अन्याय के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा दी, और बाबा साहब ने शिक्षा को मेरे जीवन का आधार बनाया। उनकी शिक्षाएं मेरे लिए प्रकाश स्तंभ की तरह रहीं। मैं चाहता हूं कि मेरी कहानी दूसरों को भी प्रेरित करे।”स्थानीय समुदाय और शिक्षाविदों ने भीम सैन की इस उपलब्धि की जमकर सराहना की है। उनके गांव में खुशी का माहौल है, और लोग उनकी सफलता को युवाओं के लिए एक प्रेरणा के रूप में देख रहे हैं। [असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति के साथ, भीम सैन अब नई पीढ़ी को शिक्षित करने और समाज में समानता व जागरूकता फैलाने के लिए तैयार हैं।भीम सैन की यह कहानी न केवल उनके समुदाय, बल्कि हर उस व्यक्ति के लिए प्रेरणा है, जो कठिन परिस्थितियों में भी अपने सपनों को सच करने का हौसला रखता है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments