Thursday, February 26, 2026
Homeदेशथाना कोतवाली पुलिस ने शादी वाले घर हुई चोरी का किया पर्दाफाश।

थाना कोतवाली पुलिस ने शादी वाले घर हुई चोरी का किया पर्दाफाश।

मूकनायक समाचार पत्र जिला सीहोर मप्र।सीहोर से संजय सोलंकी की रिपोर्ट।

घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 01.05.2025 को थाना कोतवाली में फरियादी सतीश राय पिता स्वर्गीय श्री लाल चंद्र जी राय निवासी टाइगर विला ब्रह्मपुरी कॉलोनी सीहोर थाने में रिपोर्ट किया कि मेरी लड़की की शादी गुलशन गार्डन झागरिया चौराहे के पास थी पूरा परिवार शादी में था तभी रात्रि में किसी अज्ञात चोर द्वारा मेरे घर के पीछे से घर के ताले तोड़कर सोने चांदी का सामान एवं नगदी चोरी कर ले गया है रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद किया जाकर विवेचना में लिया गया मामले की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दीपक शुक्ला, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सुनीता रावत, श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय निरंजन सिंह राजपूत के मार्गनिर्देशन में अज्ञात चोरों एवं मसरूका की पतारसी हेतु थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही – पुलिस टीम द्वारा दौरान विवेचना अलग-अलग टीम बनाकर शहर के एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्य में कुछ संदिग्धों की आवाजाही दिखाई दी जिनकी पतारसी हेतु पुलिस द्वारा अपने मुखबिर मामूर कर संदेहीयो को मुखबिर की सूचना पर पड़ा जिनसे नाम पता पूछने पर 1. पवन वंशकार 2. रॉबिन बोयत 3. युवराज पवार उर्फ शिवराज (पारदी),4. अंकित केवट 5. अमित केवट बताया जिनसे अपराध के बारे में पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा दिनांक 1.5.2025 को ब्रह्मपुरी कॉलोनी में शादी वाले घर पर चोरी करना स्वीकार किया जिन्हें पुलिस द्वारा मौके पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया एवं चोरी गया माल बरामद करने हेतु आरोपियों का पुलिस रिमांड लिया है |

नाम पता आरोपीगण –

1. पवन वंशकार पिता कैलाश वंशकार उम्र 34 साल निवासी दशहरा वाला बैग कश्मीरी होटल के पीछे इंदौर नाका सीहोर

2. रॉबिन बोयत पिता रमेश बोयत उम्र 29 साल निवासी वार्ड क्रमांक

3 भंगी मोहल्ला कस्बा सीहोर3. युवराज पवार उर्फ शिवराज पिता भूपत पवार उम्र 34 साल जाती पार्टी निवासी पिसावा नगर खेजरा थाना झागर जिला गुना हाल वार्ड क्रमांक 20 गोकुलचक थाना कैंट जिला गुना

4. अंकित केवट पिता स्वर्गीय हरिओम केवट उम्र 24 साल निवासी वार्ड क्रमांक 20 बहादुर पार्षद के मकान के पास कुसमोदा थाना कैंट जिला गुना

5. अमित केवट स्वर्गीय हरिओम केवट उम्र 24 साल निवासी वार्ड क्रमांक 20 बहादुर पार्षद के मकान के पास कुसमोदा थाना कैंट जिला गुना

सराहनीय भूमिका –

थाना प्रभारी रविन्द्र यादव, उनि कौशलेंद्र बघेल, प्र.आर महेन्द्र सिंह मेवाडा, प्र.आर जितेंद्र वर्मा, प्र.आर अतुल सिंह, आर चंद्रभान सेन, आर नेपाल सिंह, आर विवेक कुमार, आर कपिल मेवाड़ा, महिला आर रिंकी हालदार साइबर प्रभारी प्रधान आर सुशील साल्वे और उनके टीम की विशेष भूमिका रही।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments