Thursday, February 26, 2026
Homeबूंदीतलवास ग्राम पंचायत मुख्यालय पर 3 जून को डाकघर के कार्यों हेतु...

तलवास ग्राम पंचायत मुख्यालय पर 3 जून को डाकघर के कार्यों हेतु केंम्प का होगा आयोजन

मूकनायक/राजस्थान/ बूंदी

संवाददाता विष्णु प्रसाद बैरवा

बूँदी – तलवास मे ग्राम पंचायत तलवास मुख्यालय के ग्राम पंचायत भवन पर 03 जून, 2025 को डाकघर विभाग द्वारा केंम्प आयोजित किया जाएगा। केंम्प में पोस्ट ऑफिस से सम्बंधित कार्य सम्पादित किए जाएंगे। इस केंम्प के दौरान बचत खाता, आवर्ती बचत खाता सहित अन्य योजनाओं के खाते खोले जाएंगे। मोहम्मद फ़ज़ल अली, शाखा डाकपाल ने बताया कि इस केंम्प में डाकघर से सम्बंधित खातों के अलावा आधार कार्ड से सम्बंधित कार्य भी सम्पादित किया जाएगा। 03.06.2025 को अधिक से अधिक ग्राम पंचायत भवन तलवास पर उपस्थित हो कर केंम्प का लाभ उठा सकते हैं। इस केंम्प से सम्बंधित समस्त प्रकार की जानकारी मोहम्मद फ़ज़ल अली, शाखा डाकपाल, तलवास से एवं पोस्टमास्टर, पोस्ट आफिस करवर से प्राप्त की जा सकती है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments