Thursday, February 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़डॉ. अम्बेडकर युवा मंच का अभियान साक्षर से शिक्षित की ओर छात्रों...

डॉ. अम्बेडकर युवा मंच का अभियान साक्षर से शिक्षित की ओर छात्रों को मिली ऐतिहासिक सफलता

बिलासपुर

डॉ. अम्बेडकर युवा मंच का अभियान साक्षर से शिक्षित की ओर छात्रों को मिली ऐतिहासिक सफलता मिली है।

विगत कई वर्षों से लगातार चलाए जा रहे युवा मंच के ऊर्जावान पदाधिकारी द्वारा साक्षर से शिक्षित की ओर अभियान में इस वर्ष कक्षा 10वीं और 12वीं का रिज़ल्ट आउट हुआ जिसमें बोर्ड परीक्षा के कारण और करियर के दृष्टि से ये कक्षा बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है। इन कक्षाओं में छात्रों ने प्रवीण सूची में अपना नाम दर्ज किया है।

गौरतलब है कि साक्षर से शिक्षित की ओर अभियान के तहत कक्षा 10 तक रेगुलर क्लास एवं 11वी 12वी के गाइडेंस + अल्टरनेट + ऑनलाइन क्लास का आयोजन निःशुल्क किया जाता रहा है। 2024- 25 के बोर्ड परीक्षाओं में 3 बच्चों ने बहोत विशेष प्रदर्शन किया है।कक्षा 12वी से कुणाल पटेल- 77%, जिन्होंने रश्मि नागदौने मैम के नियमित मार्गदर्शन एवं खुद के मेहनत से सफलता हासिल किया है। कक्षा 10वी से मनहरण कश्यप – 85.13% जो दोपहर में स्कूल आकर, स्कूल की छुट्टी के बाद डॉ. अम्बेडकर ई लाइब्रेरी आकर पुनः शाम संध्या 6:30 बजे क्लास अटेंड कर रात 8 बजे के बाद साइकिल से अपने घर उस्लापुर स्कूल ड्रेस में ही जाता था, इसकी मेहनत की सभी ने प्रशंसा की। कक्षा 10वी से अनुष्का पटेल – 92% बहुत मेहनती और बहुत अच्छे व्यवहार वाली छात्रा, जिन्होंने डॉ. अम्बेडकर ई लाइब्रेरी आकर अध्ययन अध्यापन का कार्य भी किया और बीच-बीच में सकारात्मक ऊर्जा लेती रही।

आपको बताते चले

कीइन बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए एवं ज्यादा मार्क्स लाने वाले बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप भेंट देने के उद्देश्य से आज एक छोटा सा, सम्मान कार्य का आयोजन डॉ. अम्बेडकर स्कूल के परिसर में रखा गया ।

इस आयोजन में सभी मार्गदाताओं एवं सहयोगकर्ताओं शामिल होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया, साथ में एक भोंगापाल बौद्ध महोत्सव कोंडागांव के मीटिंग के सिलसिले में रायपुर से आएं के. के. कांबले , एवं बिलासपुर से आयुष्मान सारंग राव हुमने , आयुष्मान महेश चंद्रिकपुरे , आयुष्मान राजेश हुमने ने बच्चों को माला पहनाकर स्वागत किया। एवं मराठी कक्षा के शिक्षक प्रशिक्षार्थी के उपस्थिति के साथ आयुष्मान आनंद बौद्ध ( हरीश वाहने) जी ने बच्चों को ज्योतिबा फुले जी की पुस्तक भेट की।

आयुष्मति लीना गजभिए ताई द्वारा बच्चों को 500 – 500 रुपए का सहयोग दिया गया। अंबेडकर युवा मंच ने बच्चों को विशेष गिफ्ट प्रदान किया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments