Thursday, February 26, 2026
Homeपालीजैतारण नगर पालिका को मिला प्रमोशन

जैतारण नगर पालिका को मिला प्रमोशन

मूकनायक /मदनलाल सारंगवास राजस्थान जिला पाली

जैतारण नगर पालिका को मिला प्रमोशन चौथी से तीसरी श्रेणी में हुई अपग्रेड शहर के विकास के लिए बजट और संसाधन बढ़ेंगे जैतारण नगर पालिका को चौथी श्रेणी से तीसरी श्रेणी में अपग्रेड किया गया है यह निर्णय बजट घोषणा 2025-26 के तहत लिया गया है स्वायत्त शासन विभाग ने गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी है। राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 की धारा 329 के तहत यह निर्णय लिया गया है नगर पालिका जैतारण अब तीसरी श्रेणी की नगर पालिका के रुप में कार्य करेगी इस अपग्रेडेशन से जैतारण को अधिक बजट मिलेगा शहर में बेहतर संसाधन और उन्नत शहरी सुविधाएं विकसित होंगी सफाई व्यवस्था में सुधार होगा जलापूर्ति बेहतर होगी सड़क निर्माण और सार्वजनिक सेवाओं का विस्तार होगा श्रेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत नें मुख्य मंत्री और राज्य सरकार का सरकार का आभार जताया है उन्होंने कहा कि यह जैतारण की जनता की वर्षो पुरानी मांग थी नगर पालिका के प्रमोशन की खबर से जैतारण में खुशी का माहौल है व्यापारी संगठनों सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments