छत्तीसगढ़ बिलासपुर
करूणा बौद्ध विहार किर्ती नगर बिलासपुर में संध्या 7.00 बजे भारतीय बौद्ध महासभा जिला शाखा बिलासपुर द्वारा कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों के साथ ही समस्त उपासक एवं उपासिकाओं के द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पीत किया गया।
सर्वप्रथम कार्यक्रम में सभी अतिथियों के द्वारा तथागत गौतम बुद्ध व डाॅ. बाबा साहब आम्बेडकर जी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन के साथ ही सामूहिक रूप से बुद्ध वंदना का वाचन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेश चन्द्रिकापुरे संरक्षक बौद्ध समाज बिलासपुर, प्रांतीय सलाहकार भारतीय बौद्ध महासभा छ.ग. ने श्रद्धाजली अर्पित करते हुए कहा कि जागृत जी एक कार्मठ कार्यकर्ता थे समाज को आगे बढ़ाने में उनका सराहनी योगदान दिया। उनके योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता उनके हमारे बीच से चले जाने पर समाज को जो क्षति पहूंची है उसकी पूर्ति नहीं की जा सकती चन्द्रिकापुरे ने जागृत जी के साथ बिताये पलों को भी साझा किया और उनके अच्छे व्यक्तित्व के बारे में भी अपने वकतव्य में कहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भारतीय बौद्ध महासभा के जिला अध्यक्ष राजेश हुमने ने जागृत जी के जीवन परिचय के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बी.एस.जागृत जी का जन्म 15.10.1952 को राजनंदगांव के माहूद ग्राम में हुआ था कवर्धा में उनकी प्रारंभीक शिक्षा हुई 1973 में वे पी.टी.आई. टीचर बने 1982 में पुलिस विभाग में नौकरी मिली रिटायर्ड 2012 में हुए उनके पूर्व से ही वे डी.एस.पी. के पद पर कार्यरत रहे।
2015 में भारतीय बौद्ध महासभा छ.ग. प्रदेश के अध्यक्ष बने उनके कार्यकाल में उनके कानूनी ज्ञान का उपयोग लोगो की भलाई के लिए काम आया उन्ही के प्रयास से वर्ष 2015 में छ.ग. के इतिहास में प्रथम बार भारतीय बौद्ध महासभा द्वारा आयोजित तथागत की अस्थि कलश जो कि श्रीलंका से भारत लाया गया था। वह रायपुर के सिविल लाईन पुलिस ग्राउण्ड मे एैतिहासिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें 01 लाख 75 हजार लोगो ने अस्थि कलश के दर्शन किये थे।
प्रशासनिक स्तर पर आज भी जागृत जी का अच्छी पहचान जानी जाती है। उनके चले जाने से समाज में एक कुशल नेतृत्व को खो दिया वे हमेशा हमारें दिलों में याद किये जाते रहेंगे।
इस अवसर पर अन्य प्रमुख विशिष्ट अथितियों के द्वारा भी अपने विचार रखे गये जिसमें प्रमुख रूप से मान. उषा ताई वाहने , अध्यक्ष करूणा बौद्ध विहार किर्ती नगर बिलासपुर, राजेश नायक, जोनल प्रमुख एस.सी.एस.टी. रेल्वे यूनियन बिलासपुर जोन बिलासपुर, . प्रफुल गेडाम प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. आम्बेडकर परिनिवार्ण भूमि कार्यक्रम समिति दिल्ली एवं एस.सी.एस.टी., ओ.बी.सी. महासंघ छ.ग. प्रदेश, . श्वेता गेडाम, अध्यक्ष महिला विंग भारती बौद्ध महासभा बिलासपुर ने भी अपने विचार रखे|
कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महासचिव सुबोध रंगारी द्वारा किया गया अभार व्यक्त जिला उप कोषाध्यक्ष सूर्यकान्त भालाधरे द्वारा किया गया इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपासक एवं उपासिकाओं की उपस्थिति सराहनी रही प्रमुख रूप से उषा वाहने विमल रंगारी ,सोनल वैद्य ,चंदा नंदगौरी ,रमेश गोदने, सम्मी रामटेके ,दीपक वाहने,गोपाल पात्रै, सूर्यकांत भालाधरे ,किरण महाजन ,राजेश नायक ,अर्चना ठावरे, कल्पना बोरकर , तुलसीराम मुंडा ,संदीप रामटेके ,रेशमा रामटेके ,राजेश रामटेके ,सरिता कामड़े, मंजू वाहने, सरोज हुमने, गीता उके, सीमा मेश्राम, रूपा मेश्राम, अनुराधा बोरकर, सत्यभामा नंदागौरी, संस्कृति रामटेके, स्वपनील हुमने, रवि उके, संध्या रामटेके, एस.आर.वाल्के, कल्पना शेंडे आदि।

