Thursday, February 26, 2026
Homeदेशग्राम ख़ोयरा में जमीन विवाद में कुल्हाड़ी से ४ लोगों को घायल...

ग्राम ख़ोयरा में जमीन विवाद में कुल्हाड़ी से ४ लोगों को घायल करने वाले प्रकरण में मुख्य आरोपी रामचंद्र को पीपलरावा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया |

मूकनायक मध्य प्रदेश देवास विक्रम सिंह बामनिया ग्रामीण ब्यूरो चीफ।

विगत दिनों दिनांक 18.04.25 को थाना पीपलरावा क्षेत्र के ग्राम ख़ोयरा में जमीन विवाद के चलते दो पक्षों के लड़ाई झगड़ा हुआ था जिसमें मुख्य आरोपी रामचंद्र , राधेश्याम , सीताराम चौहान , मनोज श्रवण के द्वारा कमलसिंह निवासी खोयरा के परिवार के लोगों पर कुल्हाड़ी से हमला किया था घटना में कमलसिंह, अमर सिंह, शैतान बाई संगीता बाई सावन सभी लोग गंभीर रूप घायल हुए थे ।

मामले में पीड़ित पक्ष की और से आरोपीगण रामचंद्र पिता तुलसीराम , राधेश्याम पिता तुलसीराम , सीताराम पिता तुलसीराम एवं मनोज , श्रवण के विरुद्ध अपराध क्रमांक 116/25 धारा 118(2), 115(2) , 296,351, 3(5) बी एन एस का कायम कर विवेचना में लिया गया था । विवेचना के दौरान पूर्व में आरोपी राधेश्याम , सीताराम, मनोज , को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था आज प्रकरण के मुख्य आरोपी रामचंद्र पिता तुलसीराम को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments