
मूकनायक राजस्थान बूंदी
जिला ब्यूरो चीफ राकेश कुमार बैरवा
बूंदी – माली समाज के लोगों ने गोठड़ा में ढाबा संचालको के साथ कुछ लोगों व पुलिस कर्मियों द्वारा मारपीट व गुंडागर्दी करने के मामले में दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग को लेकर नैनवा एसडीएम को जिला कलेक्टर व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया , तथा कार्यवाही न होने की सूरत में रोड़ जाम व आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि दिनांक 10 मई 2025 को रात लगभग 11 बजे एन.एच 148 डी बून्दी का गोठडा निवासी डाबा संचालक कैलाश सैनी व बद्री लाल सैनी आत्मज छोटू लाल सैनी जाति माली निवासी बून्दी का गोठडा जो कि एन.एच 148 डी पर आधा का भेरूजी के पास अपने निजी प्लाट पर तारबन्दी करके चाय -नाश्ता व भोजन की छोटी सी दुकान लगाकर अपना जीवन यापन करते हैं। ढाबा संचालक का कहना है कि 10 मई रात्री 11 बजे मानसिंह मीना व उसके साथी दुकान पर शराब की बोतल लेकर आये तथा दुकान के अन्दर ही शराब पीने लगे । जिस पर डाबा संचालक दोनो भाईयो ने शराब पीने से मना कियालेकिन वह नहीं माने और दुकान के अन्दर बैठकर शराब पी लिया । जिसके बाद उन्होंने खाने का ओडर दिया जिसके बाद डाबा संचालक ने उन्हें खाना खिलाया । खाना खाने केबाद मे उन्हाने पैसे देने से मना कर दिया तो जिस पर दोनों पक्षों में आपसी कहासुनी भी हुई । मानसिंह व उसके साथियों ने मिलकर पुलिस विभाग में अपने जानकार होने की बात की तथा उन्होंने बुलाकर लाने की धमकी दी। तत्पश्चात वह वहाँ से चले गये । 1 घंटे बाद पुलिस की गाड़ी में बैठकर वापस आये तथा पुलिस वालों ने मानसिंह व उनके साथियो की मदद से लाठी दण्डो से डाबा संचालको पर ताबडतोड हमला कर दिया इसके बाद मौके पर पुलिस की एक ओर गाड़ी आ गई जिसको देखकर हम अपनी जान बचाने केलिए बाईक लेकर रोनीजा निवासी महावीर सिंह जो कि हमारे मिलने वाले है उनके घर जाने का प्रयास किया तो रोनीजा कट के पास पुलिस ने हमारी गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी जिससे हम नीचे गिर गये तथा नीचे गिरने के बाद सभी पुलिस कर्मियों ने मिलकर ढाबा संचालको पर बेहरमी से हमला कर दिया । झगड़े की जानकरी मीलने पर ढाबा संचालक का भाई प्रहलाद ढाबे पर पहुचा जहाँ पर कोई नही था ।वहाँ पर 112 नम्बर की गाड़ी खड़ी हुई थी । जब प्रहलाद ने बद्री लाल को फोन किया तो उसने बताया की पुलिस वाले रोनीजा कट के पास मारपीट कर रहे है । जिसका ऑडीयो भी उपलब्ध है ।पुलिस द्वारा की गई मारपीट में दोनो भाई बेहोश हो गये जिनको पुलिस द्वारा सडक दुर्घटना में घायल होना बताकर बून्दी अस्पताल मे भर्ती करवा दिया तथा मोटर साईकिल रोनीजा कट के पास से बरामद होना बता दिया । जो की सरासर गलत है पुलिस कर्मियों द्वारा वर्दी की आड में कीगई गुण्डागर्दी से समाज मे आक्रोश व्याप्त है। माली समाज का कहना है कि उक्त घटना की उच्चअधिकारियो से जाँच करवाकर 5 दिन में आरोपी पुलिसकर्मियो को पुलिस सेवा से बर्खास्त किया जावे तथा कठोरतम कानूनी कार्यवाही की जावे । अन्यथा माली समाज द्वारा सम्पूर्ण जिले में विरोध प्रदर्शन किये जायेगे । तथा दबलाना थाने का घेराव किया जावेगा ।इस अवसर पर माली समाज के लोग मौजूद रहे।

